फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   four minors gang rape with teenager in Sonbhadara

सोनभद्र में चार नाबालिगों ने किशोरी के साथ किया गैंगरेप, सभी फरार

Mon, 16 Oct 2017 12:05 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र Updated Mon, 16 Oct 2017 12:05 PM IST
विज्ञापन
four minors gang rape with teenager in Sonbhadara
demo pic
यूपी में दुष्कर्म की वारदातें कम हो ही नहीं रही हैं। अब यूपी के सोनभद्र के एक गांव में गैंगरेप का मामला सामने आया है। यहां चार नाबालिगों ने एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को एक दलित किशोरी के साथ चार नाबालिगों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़ित के भाई की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पीड़ित के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसकी 14 वर्षीय बहन शनिवार देर शाम घर में खाना बना रही थी। उस दौरान उसको गोइठा की जरूरत पड़ी तो वह घर के बगल में स्थित अपने दूसरे घर में गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पहले से मौजूद चारों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गए। घटना के करीब एक घंटे बाद रात आठ बजे बहन को खोजते हुए जब भाई दूसरे घर पहुंचा तो वह बेहोश एवं अर्धनग्न हाल में मिली।


पुलिस ने बताया कि मामले में चारों आरोपियों के विरुद्ध दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट एवं एससी, एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed