{"_id":"5d303f128ebc3e6cc768a092","slug":"forest-department-caught-tipper-illegal-mining-of-sand-in-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग ने सोन नदी से बालू निकालते टिपर को पकड़ा, खनन करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वन विभाग ने सोन नदी से बालू निकालते टिपर को पकड़ा, खनन करने वाला गिरफ्तार
Thu, 18 Jul 2019 03:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 18 Jul 2019 03:12 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में पुलिस ने बालू का अवैध खनन करते एक टिपर को पुलिस और वन विभाग की टीम ने पकड़ा है। टिपर को पकड़कर टीम ने सीज कर दिया।
विज्ञापन
चोपन थाना क्षेत्र और गुरमा रेंज के अन्तर्गत के ग्राम पंचायत मीतापुर टोला बंधवा के पास गुरुवार सुबह सोन नदी से बालू का अवैध खनन कर रहे पुलिस और वन विभाग ने एक टिपर को पकड़ा। जानकारी के मुताबिक गुरमा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी बलबंत सिंह को भोर मे तड़के खबर मिली कि बंधवा गांव के सामने सोन नदी मे घुस कर एक टिपर बालू लोड कर रहा था।
विज्ञापन
जानकारी मिलते ही आनन-फानन मे अपने दलबल के साथ बताए गए स्थान पर पहुंच गए। इस दौरान जैसे ही मौके पर पहुंची वन रेंज की टीम को देखकर अवैध खनन कर रहे टिपर का ड्राइवर भाद खड़ा हुआ। उसके बाद टीम ने टिपर का पीछा कर कब्जे में लिया। टीम ने टिपर को गुरमा रेंज मे लाकर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई कर सीज कर दिया है।
विज्ञापन