फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Foreign tourists face teasing in mirzapur

मिर्जापुर में फ्रांसीसी दल के साथ आई लड़की से छेड़खानी, विरोध करने पर लाठी-डंडो से पीटा

Mon, 11 Dec 2017 10:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Mon, 11 Dec 2017 10:45 AM IST
विज्ञापन
 Foreign tourists face teasing in mirzapur
demo pic
उत्तर प्रदेश के ‌मिर्जापुर में कुछ मनबढ़ों ने भारत की अतिथि देवो भवः परम्परा को कलंकित कर दिया। यहां पर विदेशी सैलानियों से छेड़खानी की गई। जब उन लोगों ने इसका विरोध किया तो मनबढ़ों ने उनकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन


जिले के अहरौरा में वाराणसी से विदेशी सैलानियों की एक टोली के साथ अहरौरा के लखनिया दरी जल प्रपात पर रविवार की सुबह पिकनिक मनाने आई फ्रांस की युवतियों के साथ मनबढ़ों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर लाठी-डंडे से सभी की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने चार नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की सुबह सात बजे वाराणसी के अस्सी घाट स्थित आनंदमयी अस्पताल से एक क्रूजर ट्रेवेल्स एजेंसी की गाड़ी से फ्रांस के एनजीओ में कार्यरत छह विदेशी नागरिक, जिसमें चार महिला, दो पुरुष तथा बनारस की तीन युवतियां और एक युवक अहरौरा थाना क्षेत्र के लखनिया दरी जल प्रपात पर पिकपिक मनाने पहुंचे।

घायलों को इलाज के लिए भेजा

 Foreign tourists face teasing in mirzapur
demo pic
दिन भर सैर सपाटा करने के बाद जब सैलानी शाम करीब पांच बजे जल प्रपात के मुख्य द्वार के पास पहुंचे तो नशे में धुत में कुछ युवक, युवतियों के साथ छेड़खानी करने लगे। इसका विरोध करने पर मनबढ़ चले गए। लेकिन थोड़ी देर बाद वे साथियों को लेकर लखनिया दरी पहुंचे और फिर छेड़छाड़ करने लगे।

विरोध जताने पर मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से सैलानियों की पिटाई कर दी। एक युवक ने कोल्ड ड्रिंक की बोतल से बनारस के सैलानी नितिन डे के सिर पर वार कर घायल कर दिया। सैलानी को खून से लथपथ देख किसी ने सूचना अहरौरा पुलिस को दे दी।

पुलिस देखकर मनबढ़ भागने लगे। पुलिस ने चार आरोपी विवेक कुमार, इमरान निवासी सारनाथ, वाराणसी, दीपक निवासी पहड़िया वाराणसी,  प्रभात निवासी बुद्ध विहार वाराणसी को हिरासत में ले लिया जबकि पांच आरोपी भाग निकले। पुलिस ने सभी घायलों को अहरौरा सीएचसी इलाज के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed