फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   foreign origin smuggled cigarettes caught at mughalsarai junction

मुगलसराय में चीन से तस्करी कर लाई गई सिगरेट की बड़ी खेप जब्त

Fri, 23 Jun 2017 10:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 23 Jun 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
foreign origin smuggled cigarettes caught at mughalsarai junction
विदेशी सिगरेट की तस्करी - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी से सटे मुगलसराय जंक्शन पर राजस्व सूचना निदेशालय यानी डीआरआई को बड़ी कामयाबी मिली है। डीआरआई  की टीम ने यहां खुफिया जानकारी के बाद छापेमारी करते हुए 30 लाख रुपये से ज्यादा का विदेशी सिगरेट जब्त किया है।
विज्ञापन


यह सिगरेट चीन और बर्मा से तस्करी कर उत्तर भारत के राज्यों में लाई गई थी जहां से इसे दिल्ली ले जाने की तैयारी थी।  जानकारी के मुताबिक डीआरआई की टीम को सूचना मिली थी कि डिब्रुगढ़ से दिल्ली जा रही ब्रह्मपुत्र मेल से मंहगी विदेशी सिगरेट तस्करी की जा रही है।
विज्ञापन


गुरुवार दोपहर में टीम मुगलसराय जंक्शन पर आ धमकी। शाम को जब ट्रेन जंक्शन के प्लेटफार्म पर पहुंची तो अधिकारियों उक्त कोच में छापा मारा। अधिकारियों के होश उस वक्त उड़ गए जब उन्होंने विदेशी सिगरेट की इतनी बड़ी खेप देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकाी के मुताबिक, कुल चार लाख सिगरेट निकले जो अलग अलग बंडलों में छिपा कर रखे थे। बरामद सिगरेट की बाजर में कीमत 30 लाख बतायी जा रही है। बरामद सिगरेट ‌कई बड़े ब्रांड जैसे Win,  Paris, Ruili River इत्यादी के हैं।

बरामदगी वाली टीम में डीआरआई की वाराणसी इकाई की सीनियर इंटेलिजेंस आफिसर आनंद राय और अन्य शामिल रहे। उन्होंने बताया कि यह सभी सिगरेट निर्धारित मानकों की अनदेखी कर तैयार की गई है। यह  स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती हैं।


बता दें कि इससे पहले भी कई बार मुगलसराय जंक्शन से विदेशी सामानों और हथियारों की तस्करी को पकड़ा जा चुका है। तस्करों ने ट्रेन को अपना सुरक्षित ठिकाना बना लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed