फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Firing on youth in varanasi

बाइक सवार बदमाशों ने वकील के मुंशी को मारी गोली

Thu, 11 Jan 2018 02:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 11 Jan 2018 02:05 PM IST
विज्ञापन
Firing on youth in varanasi
बदमाशों की गोली से घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में बुधवार को बदमाशों ने तहसील में मुंशी का काम करने वाले पर फायरिंग कर दी। ‌गोली बांए हाथ लगने से वह घायल हो गया। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन


जिले के राजतालाब तहसील में मुंशी का काम करने वाले जटाशंकर यादव उर्फ नखड़ू (40) के ऊपर भीमचंडी गांव में बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछे से फायरिंग की।

इसके बाद बदमाश मातलदेई की ओर भाग निकले। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके की तरफ भागे और जटाशंकर यादव को राजातालाब पुलिस चौकी लाया गया।

पुलिस जटाशंकर को लेकर मंडलीय अस्पताल गई जहां उनके बाएं हाथ की कोहनी का उपचार कर हालत खतरे से बाहर बताई गई। मामले को लेकर जटाशंकर ने पड़ोसियों पर जमीन विवाद की रंजिश में गोली मारने का आरोप लगाते हुए दो के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बदमाशों ने पहन रखे थे हेलमेट 

Firing on youth in varanasi
demo pic
रोहनिया थाना अंतर्गत दीपापुर निवासी जटाशंकर यादव राजातालाब तहसील में अपने अधिवक्ता भाई राजन के साथ मुंशी का काम करते हैं। जटाशंकर ने बताया कि छह बजे के लगभग वो राजातालाब तहसील से भीमचंडी गांव पहुंचे थे।

इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उन पर दो राउंड फायरिंग की। एक गोली उनके बाएं हाथ के कोहनी में लगी तो वो ‌‌ग‌िर गए। पीछे मुड़ कर देखे तो बाइक सवार हेलमेट पहने दो बदमाश गांव की एक लिंक रोड के सहारे मातलदेई की ओर भाग रहे थे।

उधर, मंडलीय अस्पताल में उपचार के बाद डॉक्टरों ने जटाशंकर की हालत खतरे से बाहर बताई है। इस संबंध में सीओ सदर अंकिता सिंह ने बताया कि जटाशंकर ने बताया है कि पड़ोसियों से उनका जमीन संबंधी विवाद है। दो पड़ोसियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के संबंध में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed