फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   firing at former MLA home in varanasi this village

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बनारस के ये गांव, पूर्व प्रधान के घर में घुस बुजुर्ग को मारी गोली

Sun, 07 Oct 2018 10:44 AM IST
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 07 Oct 2018 10:44 AM IST
विज्ञापन
firing at former MLA home in varanasi this village
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र का कटारी गांव रविवार की देर रोत गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। पूर्व प्रधान राजू कन्नौजिया के घर के बरामदे में सोये शंकर मौर्य (60) पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने शनिवार की रात ताबड़तोड़ फायरिंग की। हमले में घायल शंकर को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बताई गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से 32 बोर का एक कारतूस और चार खोखा बरामद किया है। वारदात की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस राजू की पुरानी रंजिशों को वजह मानकर तफ्तीश कर रही है। हरहुआ निवासी शंकर की बहन की शादी कटारी गांव के नंदलाल के घर हुई है। विगत 20 वर्ष से वो राजू के घर रहकर खेती-किसानी और घरेलू कार्य करता था।
विज्ञापन


शनिवार की रात शंकर कटारी स्थित राजू के घर के बरामदे में सोया हुआ था। इसी बीच बाइक सवार तीन बदमाश आए और शंकर से राजू के बारे में पूछने लगे। शंकर जब कुछ नहीं बताया तो बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। चोलापुर पुलिस के अनुसार शंकर को पेट, कंधा सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चार गोली लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताबड़तोड़ गोलियां चलने की आवाज सुन कर ग्रामीण राजू के घर की ओर दौड़े तो बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। इंस्पेक्टर चोलापुर ने बताया कि वारदात में 32 बोर के असलहे का इस्तेमाल हुआ है। प्रथम दृश्या यही समझ आया है कि राजू की रंजिश में बदमाशों ने शंकर को गोली मारी है। तफ्तीश के लिए पुलिस की दो टीम लगाई गई है।

बदमाशों ने दी थी जान से मारने की धमकी, पुलिस नहीं सुनी

firing at former MLA home in varanasi this village
यूपी पुलिस
पूर्व प्रधान राजू ने बताया कि जन्माष्टमी से पहले दो बाइक सवार बदमाश उसके घर आए थे और जान से मारने की धमकी दिए थे। इसकी शिकायत उसने चोलापुर थाने पर की थी लेकिन पुलिस ने सुनवाई नही की। राजू ने कहा कि मेरी किसी से रंजिश नही है लेकिन मेरी जान को खतरा है। पुलिस को मामले की तह तक जाकर बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी करनी चाहिए।

बिजली गुल होने का इंतजार कर रहे थे बदमाश

कटारी गांव में बिजली गुल होते ही बदमाश राजू के घर पहुंचे और फायरिंग किए। इसे लेकर ग्रामीणों में चर्चा रही कि बदमाश पहले से ही गांव में कहीं रुके हुए थे। बिजली गुल होते ही उपयुक्त अवसर देख कर वो राजू के घर पहुंचे और उसके न मिलने पर खुन्नस में शंकर को गोली मार कर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed