फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   fir filed of accused for making obscene comments on Facebook against anupriya patel mirzapur

मिर्जापुर : अनुप्रिया पटेल के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले पर एफआईआर दर्ज

Sat, 17 Aug 2019 08:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 17 Aug 2019 08:17 PM IST
विज्ञापन
fir filed of accused for making obscene comments on Facebook against anupriya patel mirzapur
अनुप्रिया पटेल (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

फेसबुक पर अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व राज्यमंत्री एवं मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल के खिलाफ अश्लील टिप्पणी करने से नाराज जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सदर कोतवाली में पहुंच कर तहरीर दी। जिलाध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी संतोष के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


शनिवार दोपहर करीब 12 बजे कोतवाली पहुंचे जिलाध्यक्ष ने कोतवाल मिथिलेश मिश्रा को तहरीर देकर अवगत कराया कि एक युवक ने पूर्व मंत्री अनुप्रिया पटेल पर जानबूझकर फेसबुक के माध्यम से अभद्र और अश्लील टिप्पणी की है, जिससे कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
विज्ञापन


ये बी पढ़ें : काशी विश्वनाथ मंदिर में शुरू हुई नई सुविधा से श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ, पेटीएम का करना होगा प्रयोग
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने प्रार्थना पत्र के साथ आरोपी द्वारा मंत्री के खिलाफ की गई टिप्पणी की प्रिंट आउट भी मुहैया कराया। कोतवाल ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यकर्ता वापस चले गए।

पुलिस के मुताबिक रॉबर्ट्सगंज के ब्रम्हनगर निवासी एवं अपना दल के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल के प्रार्थना पत्र पर आरोपी संतोष गैंगवार के खिलाफ आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर किया गया है।

ये बी पढ़ें : पुलिस के टॉर्चर से परेशान होकर युवकों ने शरीर पर मारे ब्लेड, थाने में जान देने की कोशिश

विवेचक महेंद्र पांडेय ने विवेचना भी शुरू कर दी है। जांच में पता चला है कि आरोपी ने जिस आईडी से फेसबुक पर अनुप्रिया के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है उसको वर्तमान में बंद कर दिया है। हालांकि पुलिस आरोपी की तलाश करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed