फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   fir against bjp leader for threaten to kill a man in jaunpur

जौनपुर : डॉक्टर से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने पर भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 03 Sep 2019 06:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 03 Sep 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
fir against bjp leader for threaten to kill a man in jaunpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में मंगलवार को एक भाजपा नेता के रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्रे के सामुदायिक अस्पताल सतहरिया के अधीक्षक से रंगदारी मांगने, सरकारी काम में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में भाजपा नेता गिरीश शर्मा के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : दिनदहाड़े दिव्यांग पान विक्रेता की गोली मारकर हत्या, एक घायल, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सक का आरोप है कि अवैध धन वसूली के लिए आरोपित कई दिनों से ऊंची पहुंच की धमकी देकर उन पर अनावश्यक दबाव बना रहा था। और पैसा देने से इनकार करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। सामुदायिक अस्पताल सतहरिया के अधीक्षक डॉ संजय राय ने पवांरा थाना क्षेत्र के सरावां गांव निवासी गिरीश शर्मा के खिलाफ अवैध रूप से रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी देने और सरकारी काम में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कराया है।

कई दिनों से मानसिक प्रताड़ना झेल रहे चिकित्सक ने मंगलवार को तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत करा दिया है। चिकित्सक ने जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस संदर्भ में पूंछे जाने पर थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि चिकित्सक की तहरीर पर भाजपा नेता गिरीश शर्मा के मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed