फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   one person died in firing gunshot madwa varanasi

दिनदहाड़े दिव्यांग पान विक्रेता की गोली मारकर हत्या, एक घायल, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

Tue, 03 Sep 2019 03:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 03 Sep 2019 03:22 PM IST
विज्ञापन
one person died in firing gunshot madwa varanasi
मृतक दिलीप। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के कैंट थाना अंतर्गत मड़वा गांव में मंगलवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने दिव्यांग पान विक्रेता दिलीप पटेल(30) को गोली मार कर हत्या कर दी। फायरिंग में पान विक्रेता की गुमटी के समीप खड़ा अजीम भी घायल हुआ है। 

विज्ञापन


वारदात को लेकर ग्रामीणों में व्याप्त भारी आक्रोश को देखते हुए छह थानों की फोर्स और पीएसी तैनात की गई है। वहीं मौके पर क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह और एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : बेटे का इलाज कराने आए पिता को बच्चा चोर समझकर ही पीट दिया

मड़वा गांव के ग्रामीणों ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट पहने दो बदमाश किसी को पूछते हुए दिलीप की पान की गुमटी पर आए। इसके बाद न जाने क्या हुआ कि बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी।

फायरिंग में पान विक्रेता दिलीप की मौके पर ही मौत हो गई और गुमटी के समीप खड़ा अजीम घायल हो गया। घायल युवक को दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह से वारदात के संबंध में बात करते हुए एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह


ये भी पढ़ें : किशोरी का वीडियो वायर करने की धमकी देकर, कार में ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

वारदात की जानकारी पाकर पांच थानों की फोर्स के साथ एसएसपी आनंद कुलकर्णी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि क्राइम ब्रांच से क्षेत्र की घेरेबंदी करा कर संदिग्धों से पूछताछ कराई जा रही है। फिलहाल वारदात की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस वारदात की वजह जमीन विवाद और पुरानी रंजिश को मान कर तफ्तीश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed