{"_id":"5b155de64f1c1bc96b8b45a8","slug":"finance-company-agent-murder-in-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंस कंपनी के एजेंट को लूटने की कोशिश, विरोध करने पर गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फाइनेंस कंपनी के एजेंट को लूटने की कोशिश, विरोध करने पर गोली मारकर हत्या
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Updated Tue, 05 Jun 2018 11:00 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बलिया में बाइक सवार बदमाशों ने एक फाइनेंस कंपनी के एजेंट को लूटने की कोशिश की। जब एजेंट ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद ग्रामीणों ने दो बदमाशों को दौड़ा कर पकड़ लिया जबकि एक बदमाश भाग निकला।
सुखपुरा थाना क्षेत्र के ब्रह्माइन गांव निवासी सुनील यादव (25) कैशपार माइक्रो फाइनेंस कंपनी का एजेंट था। सोमवार को वह नगरा से करीब 50 हजार की वसूली कर बाइक से बलिया आ रहा था।
क्षेत्र के बलेसरा चट्टी के पास एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसे रोकने का प्रयास किया। उसके नहीं रुकने पर बदमाशों ने उसकी बाइक में पीछे से धक्का मारकर उसे गिरा दिया। इसके बाद बदमाश उसका बैग छीनने लगे जिसका उसने विरोध किया।
विज्ञापन
इस पर बदमाशों ने पहले चाकू से उसके सीने पर वार किया फिर सीने में गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुन ग्रामीण दौड़े तो बदमाश बैग छोड़ फायर करते हुए वहां से भागने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर दो बदमाशों को दबोच लिया। उनकी पिटाई के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
गड़वार एसओ गजेंद्र राय सुनील को जिला अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सीओ सिटी हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ लिया है, जबकि एक फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश बैरिया थाना क्षेत्र के जितेंद्र राम व बांसडीहरोड थाना के बेचू राम हैं, उनसे पूछताछ की जा रही है।