{"_id":"5ba230fe867a557f6917f5d0","slug":"father-murder-his-son-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ः शराब के लिए बेटे ने नहीं दिए पैसे, पिता ने लाठी से पीट कर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आजमगढ़ः शराब के लिए बेटे ने नहीं दिए पैसे, पिता ने लाठी से पीट कर मार डाला
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Wed, 19 Sep 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के आजमगढ़ में शराब के पैसे को लेकर रिश्तों में खून बह गया। जिले के चंदाभारी गांव में मंगलवार की शाम शराब पीने के लिए पैसा न देने से नाराज पिता ने अपने बेटे के सिर पर भोर में सोते समय लाठी से हमलाकर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
मृत युवक प्रकाश (25) पुत्र तिलकधारी निजामाबाद थाना क्षेत्र के चंदाभारी गांव का निवासी था। दो भाईयों में बड़ा प्रकाश मेहनत मजदूरी करता था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। घर पर प्रकाश के अलावा उसके पिता तिलकधारी, मां फूलमती और छोटा भाई रहते थे। तिलकधारी को शराब पीने की आदत थी। वह अक्सर घरवालों से पैसा मांगकर शराब पीता था।
विज्ञापन
मंगलवार की शाम प्रकाश काम से घर लौटा तो उसके पिता तिलकधारी ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। जिस पर प्रकाश ने मना कर दिया। पिता की लाख कोशिशों के बावजूद प्रकाश ने अपने पिता को पैसा नहीं दिया। परिवार के सभी सदस्यों के एतराज जताने पर मामला शांत हो गया। सभी लोग भोजन के बाद सो गए, लेकिन तिलकधारी को पैसा न मिलने वाली बात खल रही थी।
विज्ञापन
वह भोर में करीब साढ़े तीन बजे उठा और चारपाई पर सो रहे बेटे प्रकाश के सिर पर लाठी से हमलाकर उसे लहूलुहान कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग शोर मचाए तो तिलकधारी फरार हो गया। गांव वालों की मदद से घायलावस्था में प्रकाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया, लेकिन उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां इलाज के दौरान बुधवार की सुबह करीब आठ बजे प्रकाश की मौत हो गई। घटना के संबंध में प्रकाश की मां फूलमती ने तहरीर देकर अपने पति तिलकधारी के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
आजमगढ़ एसपी रविशंकर छवि ने कहा कि शराब के लिए पैसा न देने पर पिता द्वारा बेटे के सिर पर हमलाकर उसकी हत्या करने की बात सामने आई है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी पिता की तलाश की जा रही है।
आजमगढ़ में ट्रक चालक की गला रेतकर हत्या
रास्ते में पड़े शव को देख ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना
- फोटो : amar ujala
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अवांव गांव निवासी ट्रक चालक अरुण सिंह (30) पुत्र लूटावन का गला रेतकर मंगलवार की रात हत्या कर दी गई। लाश घर से करीब पांच सौ मीटर दूर पड़ी हुई थी। बुधवार की सुबह गांव के लोग शव देख पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग भी पहुंच गए और लाश की पहचान किया। पुलिस अरुण के चाचा से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। घटना के कारण का पता लगाने में जुट गई है।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अवांव गांव निवासी अरुण सिंह वाराणसी में किसी व्यक्ति का ट्रक चलाता था। वह मंगलवार की शाम को वाराणसी से अपने घर के लिए चला, लेकिन घर नहीं पहुंचा। रात करीब नौ बजे गांव के लोग अरुण को क्षेत्र में देखे थे। इसके बाद किसी को कुछ नहीं पता। बुधवार की सुबह गांव के लोग शौच करने के लिए सिवान की तरफ निकले तो रास्ते से सटे एक व्यक्ति के खेत में अरुण की लाश पड़ी हुई थी।
उसके गले को धारदार हथियार से काट गया था। घटनास्थल के आसपास भी खून बिखरा था। मामला गांव का होने की वजह से लोगों ने तत्काल अरुण को पहचान लिया। जानकारी होने पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। सूचना मिलने पर मुबारकपुर थाने की पुलिस पहुंच गई।
पूछताछ के दौरान घर वालों ने बताया कि अरुण भले ही रात नौ बजे तक क्षेत्र में देखे गए हों, लेकिन वह घर नहीं पहुंचे। न ही उसके घर आने की जानकारी परिवारवालों को ही थी। पुलिस अरुण की पत्नी सोना देवी सहित अन्य लोगों से पूछताछ के बाद अरुण की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। घटना के संबंध में अरुण के चचेरे भाई ने तहरीर देकर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। अरुण एक बेटा और एक बेटी का पिता था।