कलियुगी पिता ने अपनी ढाई साल की बेटी के साथ किया रेप, बच्ची की मां खुद पहुंची थाने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के एक गांव में पिता पर अपनी ढाई साल की बेटी के साथ दुराचार करने का आरोप लगा है। घटना छह जुलाई की है, लेकिन मंगलवार की रात बच्ची की मां ने कोतवाली पहुंच कर पुलिस को इसकी सूचना दी।
इसके बाद पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि घटना गले से नहीं उतर रही है, लेकिन तहकीकात की जा रही है।
भदोही जिले के कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला मंगलवार रात 10 बजे अपने भाई के साथ कोतवाली पहुंची। अबोध बच्ची की मां ने बताया कि छह जुलाई की रात बच्ची उसके साथ सो रही थी, जब पति ने बेटी के साथ गलत हरकत की।
मासूम की चीख सुनकर उसकी नींद खुली तो पति की गंदी हरकत देखकर हैरान रह गई। उसने बताया कि उसने जब पति को भला-बुरा कहा और उसका विरोध किया तो उसने उसे मारा पीटा और धमकी दी।
उसने बताया कि मंगलवार सुबह किसी तरह बचकर वह अपने मायके जौनपुर जिले के जमालापुर पहुंची और शाम को अपने भाई को लेकर कोतवाली पहुंची। घटना के बारे में सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई।
मामले को संगीन मानते हुए पुलिस ने तुरंत आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि फिलहाल बच्ची के मेडिकल परीक्षण और प्रारंभिक तहकीकात के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही।