{"_id":"5b15830d4f1c1bf36e8b6367","slug":"extortion-money-demand-on-phone-and-attempt-to-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन पर मांगी रंगदारी, न देने पर फायरिंग कर हत्या की कोशिश, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोन पर मांगी रंगदारी, न देने पर फायरिंग कर हत्या की कोशिश, केस दर्ज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस में अपराध की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी कुछ दिन पहले शहर में हुई कई हत्याओं ने लोगों को दहशत में डाल दिया। अब रंगदारी ने देने पर एक युवक की फायरिंग कर हत्या की कोशिश की गई।
सिगरा थाने में सोमवार को निराला नगर निवासी विश्वजीत यादव, कैंट रोडवेज के अविनाश प्रताप सिंह, औरंगाबाद के बच्चा यादव और महमूरगंज के संजय यादव के खिलाफ रंगदारी और हत्या का प्रयास सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह कार्रवाई सिगरा निवासी हिमताज तेल कंपनी के मालिक कृष्ण कुमार पांडेय के बेटे शक्ति पांडेय की तहरीर के आधार पर की गई है।
पुलिस को शक्ति ने बताया कि वो केक लेने के लिए घर से सिगरा चौराहे गए थे। सिगरा चौराहे पर तकरीबन 10 से 12 युवक खड़े थे। उनमें से विश्वजीत, अविनाश, बच्चा यादव और संजय यादव उनके पास और गालीगलौज करने लगे।
विज्ञापन
उनका कहना था कि डेढ़ लाख रुपये तुमसे देने को कहा गया था तो क्यों नहीं दिए। शक्ति ने बताया कि इसी बीच विश्वजीत ने पिस्टल निकाल कर उनके सिर को लक्ष्य कर फायरिंग की लेकिन वो बाल-बाल बच गए। इस पर सभी रॉड और डंडा लेकर टूट पड़े।
शक्ति ने बताया कि हमले में बीचबचाव करने पर उनके दोस्त संकल्प सिंह को भी चोट आई है। जिन लोगों ने उन पर हमला किया है वो उन्हें कई दिन से कॉल कर रंगदारी मांग रहे थे और ना देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे थे।
इस बारे में सीओ चेतगंज सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य और तथ्य के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।