शर्मनाक : किशोरी ने पिता पर लगाया छेड़खानी का आरोप, केस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के सामने घाट क्षेत्र की एक 14 वर्षीय किशोरी ने मंगलवार को अपने पुजारी पिता के खिलाफ लंका थाने में छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने किशोरी की तहरीर के आधार पर उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्त में आया आरोपी बिहार का मूल निवासी है और सामने घाट क्षेत्र में हनुमान मंदिर में पूजापाठ करता था। पीड़िता का आरोप है कि सोमवार की दोपहर वह घर में सो रही थी इसी दौरान उसके पिता ने छेड़खानी की।
विरोध करने पर उसने धमकाते हुए मुंह बंद रखने के लिए कहा। बताया जाता है कि उक्त आरोपी ने दो वर्ष पूर्व भी अपने बेटी के साथ छेड़खानी की थी लेकिन मामला रफादफा हो गया था। वहीं, घटना की जानकारी और पुजारी की गिरफ्तारी के बाद इलाकाई लोग सन्न रह गए और सभी ने उसे जी भर कर कोसा।