फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dudia car collision killed, aerial firing

कार की टक्कर से दूधिए की मौत, हवाई फायरिंग

Sat, 15 Oct 2016 10:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी Updated Sat, 15 Oct 2016 10:27 AM IST
विज्ञापन
Dudia car collision killed, aerial firing
car - फोटो : amar ujala
नशे में धुत इंडिगो कार में सवार दो लोगों ने गुरुवार रात करीब बारह बजे आशापुर-बलुआ रोड स्थित शीतल उपवन के समीप कई लोगों को टक्कर मार दी। सामने से आ रहे करीब आधा दर्जन बाइक सवारों और दूधियों को टक्कर मारने के बाद कार एक मकान के सामने बनी मड़ई से टकरा कर रुक गई। घटना में चौबेपुर निवासी दूधिया बनवारी यादव की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए हैं। घटना को अंजाम देने के बाद कार सवार फायरिंग करते हुए भाग निकले। पांच घायलों की हालत गंभीर है। सभी को पहले दीनदयाल अस्पताल और बाद में बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


अनियंत्रित कार की टक्कर से घायल लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ  भाग कर आए, तब तक कार सवार दोनों लोग फायरिंग करते हुए भाग निकले। मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। आधा घंटे बाद मौके पर पुलिस पहुंची और तब जाकर घायलों को दीनदयाल अस्पताल भेजा गया। अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने चौबेपुर क्षेत्र के बनवारी यादव (20) को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वहीं चौबेपुर क्षेत्र के ही राजाराम कनौजिया, सुखराम, अनिल कुमार, मुनीम राम, महेंद्र यादव और छोटू पाल का उपचार जारी है। सभी की हालत गंभीर बताई गई है। छह घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। सारनाथ पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो पता चला कि वह जैतपुरा थाना क्षेत्र के औसानगंज निवासी सृष्टि जायसवाल की है। पुलिस ने कार और इसमें सवार दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। हालांकि इसकी पुष्टि किसी ने नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed