फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Drunken youth beat mother and sisters in jafrabad jaunpur

जौनपुर : नशे में धुत युवक ने मां-बहनों को पीटा, पड़ोसियों के घर में जाकर बचाई जान

Sat, 14 Sep 2019 04:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 14 Sep 2019 04:59 PM IST
विज्ञापन
Drunken youth beat mother and sisters in jafrabad jaunpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले के जफराबाद नगर पंचायत क्षेत्र में एक शराबी युवक ने अपनी मां और बहनों का पीटकर घायल कर दिया। सूचना के बाद पुलिस ने युवक को घायल कर दिया।

विज्ञापन


जफराबाद नगर पंचायत के मोहल्ला नासही में रहने वाला युवक राजकुमार गौतम अपनी मां से हर दिन पैसे की मांग करता था। उसके बाद वो पैसे लेकर शराब पी जाता था। शुक्रवार शाम को उसने पैसे मांग तो मां ने पैसे देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : आज से आरंभ हुआ पितरों का पक्ष, 14 को प्रतिपदा और 15 को द्वितीय का श्राद्ध
विज्ञापन
विज्ञापन


वह गुस्से में उस समय तो घर से चला गया। शाम को वह अपने कुछ शराबी दोस्तों के साथ शराब पीकर देर घर लौटा। शराबी दोस्त मौके से चले गए। रात करीब एक बजे मां माला देवी और दो बहनों को मारने पीटने लगा। मां और बहनों ने बहुत बचाव किया लेकिन शराब के नशे में धुत युवक ने पीट कर घायल कर दिया।

जान बचाने के लिए सभी बस्ती में पड़ोसी के घर भाग गई। सुबह, मां माला देवी ने 100 डायल कर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने नींद में सोए हुए शराबी युवक को जगा कर हिरासत में ले गई।

ये भी पढ़ें : मिर्जापुर : रोटी-नमक वाले स्कूल पहुंची पीसीआई टीम, बच्चों और रसोइया से की पूछताछ

मां ने बताया कि आए दिन पैसे की मांग को लेकर हम लोगों को मारता-पीटता रहता है। चैन से रहने नहीं दे रहा है। हम सभी लोग इस से तंग आ गए। इसलिए पुलिस बुलाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed