फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Drunk son murders his father in azamgarh

शराब के नशे में धुत बेटे ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला, मां घायल

Tue, 05 Dec 2017 08:49 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Tue, 05 Dec 2017 08:49 PM IST
विज्ञापन
Drunk son murders his father in azamgarh
प्रतीकात्मक चित्र
शराब के कारण कई लोग बर्बाद हो जाते है और कई घर उजड़ जाते है। ऐसी ही एक घटना यूपी के आजमगढ़ में घटी। शराब के नशे में धुत एक बेटे ने बाप को पीट-पीटकर मार डाला। बीच बचाव करने पह‌ुंची मां पर भी हमला बोल दिया। घटना ‌जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के इटौरा गांव की है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। परिवार की तरफ से कोई आपत्ति न दर्ज कराने पर पंचनामा भरकर लाश परिवार वालों को सौंप दी। घर वालों ने अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ सिधारी नागेश उपाध्याय के मुताबिक मृत बेचन यादव (65) इटौरा गांव का निवासी था। बेचन यादव चार बेटों का पिता था।
विज्ञापन


उसके सभी बच्चे अपने-अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं। बेचन अपने छोटे बेटे गुल्लू यादव के साथ रहता था। गुल्लू वर्तमान में मुंबई में है। बेचन का तीसरे नंबर का बेटा टेंपो चलाता है। वह शराब पीने का आदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की शाम साढ़े चार बजे किसी बात से नाराज बेचन का बेटा उसे और उसकी पत्नी को लात, घूसों से मारपीटकर घायल कर दिया। गांव के लोग मामले में बीच बचाव कर जब तक घायल बेचन को अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि उसकी मौत हो गई।

एसओ ने बताया कि घर वालों की तरफ से कोई आपत्ति न दर्ज कराने पर पंचनामा भरकर लाश उन्हें सौंप दिया गया। परिवार के लोगों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

असलहाधारी बारातियों ने पुलिस संग की हाथापाई

Drunk son murders his father in azamgarh
demo pic
आजमगढ़ रोडवेज के पास स्थित एक होटल में मऊ जिले से आई बारात के दौरान पानी देने के विवाद में वेटरों ने एक बाराती को पीट दिया। कुछ देर बाद बारातियों के समर्थन में तीन कार में सवार एक दर्जन से अधिक असलहाधारी पहुंचे और होटल का जो कर्मचारी जहां मिला, उसकी पिटाई शुरू कर दी।

इस घटना से बारात में हंगामा खड़ा हो गया। घटना की सूचना मिलने पर डायल 100 और शहर कोतवाल पहुंचे तो मनबढ़ कोतवाल के साथ भी हाथापाई करने लगे। मनबढ़ों की संख्या अधिक होने की वजह से पुलिस पीछे हट गई। कुछ देर बाद और पुलिस संग मौके पर पहुंची तो मनबढ़ फरार हो चुके थे।

पुलिस का कहना है कि आरोपी होटल वाले का बगैर चार लाख रुपये दिए ही भाग गए। शहर कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर अभी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed