फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Directorate of Revenue Intelligence at PDDU Junction caught gold from Northeast Express chandauli

राजस्व खुफिया निदेशालय की टीम ने पकड़ा 7.3 किलो सोना, नार्थईस्ट एक्सप्रेस के एसी कोच से हुआ बरामद

Wed, 13 Nov 2019 06:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 13 Nov 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
Directorate of Revenue Intelligence at PDDU Junction caught gold from Northeast Express chandauli
बरामद सोना। - फोटो : अमर उजाला

चंदौली के पीडीडीयू जंक्शन से राजस्व खुफिया निदेशालय वाराणसी (डीआरआई) की टीम ने नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन से तस्करी कर ले जाए जा रहे 7.3 किलो सोने के बिस्कुट के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। सोना, गुवाहाटी से तस्करी कर कानपुर ले जाया जा रहा था। टीम, सोना बरामद कर तस्करों को गिरफ्तार कर वाराणसी ले गई। यहां आवश्यक पूछताछ के बाद तस्करों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


डीआरआई के अधिकारियों को सूचना मिली कि बड़े पैमाने पर विदेशी सोना की तस्करी कर ले जाया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर मंगलवार को टीम के सदस्य स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। मुगलवार की सुबह 7.10 बजे नार्थईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन के पहुंचते ही अधिकारियों की टीम एसी कोच संख्या बी-1 में पहुंची और यात्रियों के सामान की जांच की। इस दौरान दो व्यक्तियों की तलाशी ली गई तो दोनों के पास से जींस पैंट में छिपाकर रखे गए सोने के बिस्कुट्स के 44 टुकड़े बरामद हुए। दोनों सोने के कोई कागजात नहीं दिखा सके।

इस पर दोनों को पकड़ कर टीम के सदस्य अपने साथ वाराणसी ले गए। यहां सोने का वजन किया गया तो 7.3 किलो मिला। डीआरआई के अनुसार बरामद सोने की कीमत 2.84 करोड़ रुपए है। दोनों ने स्वीकार किया कि सोने के बिस्कुट्स म्यांमार के रास्ते गुवाहाटी लाई गई थी। इसे वे कानपुर पहुंचाने जा रहे थे। टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष्ज्ञ पेश किया और यहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।  टीम के अनुसार पूछताछ के आधार पर अन्य तस्करों की खोजबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed