फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior Dispute Over 20 rupees Momos Turns Violent Vendor Throws Boiling Oil on Student Burning Face and Ear

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज को लेकर विवाद: ठेला संचालक ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

Mon, 05 Oct 2026 02:47 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Mon, 05 Oct 2026 02:47 PM IST
सार

ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र में 20 रुपये के मोमोज को लेकर हुए विवाद में 18 वर्षीय छात्र के ऊपर खौलता तेल फेंकने का आरोप है। गर्म तेल से छात्र का चेहरा और कान झुलस गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर ठेला संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Gwalior Dispute Over 20 rupees Momos Turns Violent Vendor Throws Boiling Oil on Student Burning Face and Ear
गंभीर हालत में छात्र को अस्पताल में कराया भर्ती - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ग्वालियर में महज 20 रुपये के मोमोज को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक 18 वर्षीय छात्र गंभीर रूप से झुलस गया। आरोप है कि मोमोज की मात्रा कम होने पर सवाल पूछने से नाराज ठेला संचालक ने कढ़ाई में रखा खौलता हुआ तेल छात्र के ऊपर फेंक दिया। गर्म तेल की चपेट में आने से छात्र का चेहरा और कान बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

विज्ञापन

कम मोमोज देने पर छात्र ने पूछा सवाल
घटना हजीरा थाना क्षेत्र के पुरानी रेशम मिल चौराहे की बताई जा रही है। न्यू रेशम मिल के प्रगति नगर निवासी 18 वर्षीय शिवा उर्फ चेतन भदौरिया छात्र है। रविवार शाम वह अपने दोस्त गोलू खान और विकास राजपूत के साथ जिम जाने के लिए घर से निकला था। रास्ते में तीनों पुरानी रेशम मिल चौराहे पर स्थित ‘अंकित मोमोज’ के ठेले पर रुक गए। बताया गया है कि शिवा ने 20 रुपये के मोमोज खरीदे थे। प्लेट में मोमोज की मात्रा कम नजर आने पर उसने ठेला संचालक अंकित से पूछा कि इतने कम मोमोज क्यों दिए गए हैं। आरोप है कि इसी बात को लेकर अंकित नाराज हो गया और शिवा से गाली-गलौज करने लगा।

विज्ञापन

विवाद बढ़ा तो ठेला संचालक ने की मारपीट
शिवा ने जब इसका विरोध किया तो विवाद और बढ़ गया। आरोप है कि ठेला संचालक ने छात्र के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान मामला अचानक हिंसक हो गया और आरोपी ने मोमोज बनाने के लिए कढ़ाई में रखा खौलता हुआ तेल उठाकर शिवा पर फेंक दिया। खौलता हुआ तेल सीधे छात्र के चेहरे और कान पर जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के समय शिवा के दोनों दोस्त भी मौके पर मौजूद थे। छात्र के पिता भी मौके पर पहुंचे और उसे संभाला। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: शिक्षक भर्ती पर राहुल गांधी ने सीएम मोहन को लिखा पत्र, कहा- एक लाख पद खाली तो इतनी कम भर्ती क्यों?

आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी
घटना की सूचना मिलने के बाद हजीरा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। हजीरा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर के मुताबिक, पीड़ित छात्र की शिकायत पर ठेला संचालक अंकित के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से आरोपी फरार है। उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, मामूली रकम के मोमोज को लेकर हुए विवाद में छात्र के झुलसने की घटना ने इलाके में चर्चा पैदा कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed