{"_id":"5b8a622442c79246773ebb38","slug":"devrani-murder-her-jethani-in-ballia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बलिया में देवरानी ने जेठानी को ईंट से पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बलिया में देवरानी ने जेठानी को ईंट से पीट-पीटकर मार डाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Updated Sun, 02 Sep 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
मृतका के रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बलिया में घरेलू विवाद में देवरानी ने जेठानी की सिर कूचकर हत्या कर दी। मृतका की पति की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी देवरानी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जिले के रेवती थाना क्षेत्र के देवी चौधरी के हाता में निर्मला देवी (45) पत्नी सुरेश गोड़ शनिवार की भोर पांच बजे शौच के लिए गई थी। शौच के बाद निर्मला देवी करमानपुर-नारायणगढ़ सड़क मार्ग के किनारे पहुंची ही थी।
इसी दौरान उसकी देवरानी गीतादेवी पत्नी नन्हक गोड़ ने लोहे की पाइप से उसके सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद ईंट से कई वार किए। निर्मला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतका के पति को जैसे ही घटना की जानकारी हुई वह तत्काल घटना स्थल पर पहुंच गया।
विज्ञापन
इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी गीतादेवी को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने मौके से हत्या में इस्तेमाल लोहे की पाइप भी बरामद कर ली है। घटना स्थल पर एसपी श्रीपर्णा गांगुली, सीओ बैरिया उमेश कुमार यादव सहित भारी संख्या में पुलिस पहुंची। एसपी ने आरोपी से पूछताछ कर रही है।
एसपी श्रीपर्णा गांगुली ने बताया कि प्रथम दृष्टया तात्कालिक घटना है। जांच में कोई पुरानी रंजिश या जमीन का विवाद प्रकाश में नहीं आया है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और निर्मला के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

चार दिन पहले आरोपी महिला व मृतका में हुआ था मामूली विवाद
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : amar ujala
मृतका के छोटे पुत्र छोटेलाल की माने तो चार दिन पूर्व आरोपी गीता ने मेरी मां को गाली दी थी। आरोपी रास्ते चलते किसी भी व्यक्ति को गाली देती रहती थी।
मेरे पिता छह भाई है। छह माह पूर्व आरोपी गीता के पति नन्हक गोंड ने मेरे पिता सुरेश गोंड से 70 हजार रुपये जमीन खरीदने के लिए उधार लिए थे। समय से रुपया न देने के कारण मेरी मां व आरोपी गीता देवी के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़ा के कुछ दिन बाद आरोपी महिला ने रुपये वापस भी कर दिए थे।
बताया जा रहा है कि उसी झगड़े के बाद चार दिन पूर्व आरोपी गीता ने गाली-गलौज किया था। कयास लगाए जा रहे है कि कही छह माह पूर्व हुए झगड़े की रंजिश में तो निर्मला की हत्या नहीं हुई है। आरोपी महिला का घर मृतका के घर से महज 10 कदम की दूरी पर है।
खास बात तो यह है कि अगर अचानक झगड़ा हुआ होता तो आरोपी महिला ईट उठाकर प्रहार कर सकती थी, लेकिन प्रहार पहले लोहे की पाइप से किया गया फिर ईट से से कूच-कूच कर हत्या करना समझ से परे है। इसलिए पुलिस इसे अचानक झगड़ा न मानकर हत्या की सुनियोजित मान रही है।