Varanasi News: घर से मार्कंडेय महादेव निकले युवक की खेत में मिली लाश, हत्या की आशंका; चेहरे पर चोट के निशान
खेत में लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर चाैबेपुर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Varanasi News: रेलवे लाइन के पास धान के पानी भरे खेत में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। चेहरे पर चोट और छिटके हुए खून थे। मृतक की पहचान उगापुर निवासी राकेश पांडेय (35) के रूप में हुई है। अभी तक मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
मृतक के भाई वीरेंद्र पांडेय ने पुलिस को बताया कि बुधवार की सुबह घर से मार्कंडेय महादेव निकला था लेकिन लौटा नहीं। गांव के ही एक हत्या के आरोपी युवक से उसका विवाद था। ऐसे में उन्हीं लोगों पर हत्या करने का संदेह जताया।
एसीपी सारनाथ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि शव पर लगा खून नाक से आया है। वह शराब का लती था। उसकी मौत कैसे हुई फिलहाल जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सब क्लियर हो जाएगा। वहीं, मृतक के भाई वीरेंद्र पांडेय ने बताया कि राकेश की शादी नहीं हुई थी।
परिजनों में मचा कोहराम
सुबह से शाम तक मार्कंडेय महादेव मंदिर के इलाके में ही घूमता-फिरता था। चार भाइयों में सबसे छोटा था। कुछ दिन पहले गांव के ही एक हत्या के आरोपी से उसका विवाद हुआ था, जिसके चलते परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। संदेह है कि राकेश की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सब कुछ साफ हो जाएगा।
पहले भी मिल चुके हैं शव
इससे पहले भी इलाके में दो बार शव मिल चुके हैं। पिछले दिनों राजवारी हवाई पट्टी पर युवती का शव मिला था उसका अभी तक पहचान नहीं हो सकी। वहीं मोलनापुर नहर में एक युवक का शव मिला था, जिसकी शिनाख्त हो गई थी।