फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dead body of girlfriend recovered from the pond Police revel in case boyfriend first mang bhari then sexually harassed and later murdered in azamgarh

तालाब से बरामद प्रेमिका का शव: पुलिस ने खुलासे में बताया- पहले प्रेमी ने मांग भरी, फिर दुष्कर्म और बाद में हत्या की

Wed, 19 Aug 2020 05:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 19 Aug 2020 05:26 PM IST
विज्ञापन
Dead body of girlfriend recovered from the pond Police revel in case boyfriend first mang bhari then sexually harassed and later murdered in azamgarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र स्थित पोखरी(तालाब) से किशोरी के शव मिलने की घटना का खुलासा बुधवार को पुलिस ने कर दिया। पुलिस के अनुसार किशोरी के प्रेमी ने ही उसे घर से बुलाकर पहले मांग भरी, फिर जबरन दुष्कर्म किया और इसके बाद गला दबा हत्या कर शव को पोखरी में फेंक दिया। सोमवार की सुबह किशोरी का शव पोखरी में उतराया हुआ मिला था।

विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बनकट जगदीश गांव निवासी शुभम पुत्र चंद्रभान का मुबारकपुर थाना क्षेत्र में ननिहाल था। वह अक्सर ही अपनी ननिहाल आता रहता था। ननिहाल की ही एक किशोरी से उसका प्रेम संबंध काफी दिनों से चल रहा था। किशोरी माता-पिता के साथ मुंबई रहती थी।
विज्ञापन



लॉकडाउन में वह घर आई तो दोनों का मिलना जुलना शुरू हो गया। इस बीच शनिवार की रात किशोरी अचानक गायब हो गई। परिजनों ने खोजबीन करने के बाद शुभम के खिलाफ नामजद तहरीर थाने में दी। पुलिस ने रविवार को शुभम को उसके घर से उठा लिया। चार दिन हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बुधवार को पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए शुभम की गिरफ्तारी को दिखाया। पुलिस के अनुसार शुभम शनिवार की रात किशोरी को पोखरी के पास बुलाया। जहां उसकी मांग भर कर शादी की। इसके बाद दोनों ने मरने की योजना बना ली लेकिन पानी से किशोरी को डर लग रहा था।

इसके बाद शुभम ने किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर शव को पोखरी में फेक दिया। वह स्वयं भी पोखरी में जान देने की नियत से कूदा लेकिन अंतिम समय में उसने इरादा बदल दिया और तैरकर बाहर आ गया।

कुछ देर पोखरी किनारे बैठ कर अफसोस करने के बाद वह अपने घर चला गया। पुलिस ने बुधवार को घटना का खुलासा करते हुए शुभम को गिरफ्तार कर लेने का दावा किया, हालांकि शुभम तीन दिनों से पुलिस की ही हिरासत में था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed