फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dead body found in sack in chopan sonbhadra

सोत नदी में बोरे में मिला कुछ ऐसा कि मच गया हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 29 Jan 2020 08:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 29 Jan 2020 08:22 PM IST
विज्ञापन
Dead body found in sack in chopan sonbhadra
यूपी पुलिस - फोटो : गूगल

सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के कनछ गांव के सोन नदी में बुधवार को बोरे में एक युवक का शव मिला। युवक की शिनाख्त धीरज उर्फ कबड्डी(18) पुत्र सीताराम के रूप में हुई। घरवालों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


सिटी क्षेत्राधिकारी राजकुमार तिवारी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। सीओ ने जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद पुलिस शव को जिला अस्पताल ले जाकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन




मंगलवार की शाम करीब छह बजे चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कनछ निवासी धीरज अपने घर पर था। उसी वक्त उसी के गांव के रहने वाले पांच युवक उसे बुलाकर अपने साथ ले गए। लेकिन रात में वह वापस नहीं लौटा तो घरवाले घबरा गए। मंगलवार की सुबह से धीरज की खोजबीन में उसके घरवाले जुट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

खोजबीन के दौरान लोदर पहाड़ी के पास जले हाल में युवक का जैकेट मिला। जैकेट के टुकड़े के आधार पर ग्रामीणों ने सोन नदी के किनारे पहुंच कर पुलिस को पानी के अंदर शव होने की सूचना दी। चोपन थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने नदी में प्रवेश कर खोजबीन शुरू की तो करीब तीन फीट पानी के अंदर बोरे में युवक का शव मिला।

ग्रामीणों के सहयोग से एसओ ने शव को बाहर निकाला। सीओ को मृतक के घरवालों ने बताया कि धीरज को जो लोग बुलाकर ले गए थे। आशंका है कि उन लोगों ने उसकी हत्या कर शव को छिपाने की नीयत से नदी में फेंक दिया होगा। इसकी जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए।

सीओ ने परिजनों से कहा कि जो तहरीर देंगे उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी। सीओ राजकुमार तिवारी ने कहा कि धीरज को बुलाकर ले जाने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द ही मौत के कारणों का पता लगाकर खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed