फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी : पत्रकारपुरम कॉलोनी में युवक का शव मिलने से सनसनी, फॉरेंसिक टीम कर रही जांच

Thu, 20 Feb 2020 11:18 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 20 Feb 2020 11:18 AM IST
विज्ञापन
Dead body found in patrakarpuram colony varanasi
मौके पर पहुंची पुलिस और पड़ी लाश। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। घटना की फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। मौके से दो चिलम, कागज के गिलास, अंग्रेजी शराब की बोतल खाने के समान की थैली बरामद हुई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Dead body found in patrakarpuram colony varanasi

जानकारी के अनुसार, कैंट थाना क्षेत्र के पत्रकारपुरम कॉलोनी के पीछे सिकरौल गांव में अरविंद उर्फ लाला नामक युवक की सिर कूंच कर हत्या कर दी गई। मौके पर मौके पर डॉग स्क्वायड भी जांच में जुट गया है।

Dead body found in patrakarpuram colony varanasi
dead bod patrakarpuram colony in varanasi

मृतक लालजी राजभर नामक पान विक्रेता के पांच पुत्रों में से तीसरे नंबर का है, वह बुधवार देर रात मोहल्ले में स्थित शायर माता मंदिर में महाशिवरात्रि पर आयोजित वार्षिक श्रंगार वास्ते रंग-रोगन करने के लिए अपने कुछ मित्रों के साथ निकला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dead body found in patrakarpuram colony varanasi

मृतक सिकरौल निवासी एक व्यक्ति के खाली प्लॉट पर अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। शराब पीते वक्त उनमें विवाद हो गया। इस दौरान अरविंद के सिर पर पत्थर से प्रहार कर दिया। युवक के सिर को बुरी तरह से कूंचकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
Dead body found in patrakarpuram colony varanasi

सीसीटीवी फुटेज में मृतक अपने के मित्र के साथ हाथ में डंडा लिए जाता नजर आ रहा है। फिलहाल पुलिस ने आशंका पर तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मौके एसएसपी ने भी पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed