फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cyber thugs asking ATM pin, be careful

साइबर ठग मांग रहे एटीएम पिन, रहें सावधान

Thu, 15 Dec 2016 03:25 PM IST
शैलेश कुमार शुक्ल /अमर उजाला वाराणसी
शैलेश कुमार शुक्ल /अमर उजाला वाराणसी Updated Thu, 15 Dec 2016 03:25 PM IST
विज्ञापन
cyber thugs asking ATM pin, be careful
atm card

सुबह के 10 बज रहे थे। अज्ञात नंबर से फोन आता है। हेलो...हेलो । मैं एटीएम नवीनीकरण सर्विस से बोल रहा हूं। आपका खाता किस बैंक में है ? कृपया अपना एटीएम नंबर और पिन नंबर बताएं। इस तरह के फोन कॉल आपको भी आएं तो सतर्क रहें। किसी को भी अपना एटीएम नंबर और पिन कभी नहीं बताएं।

विज्ञापन

एक तरफ केंद्र सरकार जहां कैशलेस ट्रांजिक्‍शन को बढ़ावा देने के लिए अभियान चला रही है, वहीं इसे देखते हुए साइबर ठगों का गिरोह भी सक्रिय हो गया है। ये ठग कभी एटीएम कार्ड के रिनुवल के लिए तो कभी ब्लॉक होने की झूठी सूचना देकर ग्राहकों से उनके पिन नंबर या कार्ड नंबर हासिल कर रहे हैं।

विज्ञापन


एटीएम पिन मिलते ही ये ठग ऑनलाइन शापिंग कर या सीधे ग्राहक के खाते से पैसे उड़ा दे रहे हैं।इन ठगों के शिकार वे लोग ज्यादा हो रहे हैं जो गांवों में रहते हैं या अभी भी तकनीकी रुप से शिक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई ठग तो एटीएम कार्ड के क्लोन बनाकर, उससे शॉपिंग कर ले रहे हैं। ऐसे भी कई मामले सामने आये हैं जब ग्राहकों के खाते से पैसे निकल गए और उन्हें पता भी नहीं चल पाया। इन मामलों में पुलिस भी कुछ खास नहीं कर पाती है।

असल में ऑनलाइन ठगी करने वालों को ट्रेस करना आसान नहीं होता है। बदमाश आमतौर पर फर्जी सिम और मोबाइल का उपयोग करते हैं। उसके बाद फोन लगाकर खुद को बैंक मैनेजर बताते हुए एटीएम की जानकारी लेते हैं और ऑनलाइन ही शापिंग कर पैमेंट कर देते हैं।

एटीएम लेनदेन के दौरान ‘खतरों' से बचें ………

cyber thugs asking ATM pin, be careful
साइबर क्राइम - फोटो : Demo

ऐसे में समझदारी इसी बात में है कि ग्राहक खुद ही सतर्क रहें और कुछ आसान नियमों का पालन करें -

-अपना एटीएम कार्ड एवं पिन किसी को न बताएं फिर चाहे वह बैंक/ आईबीए/आरबीआई/ सरकारी एजेंसी / मित्र/ पारिवारिक सदस्य हो। बैंक या अन्य कोई संस्था इस सूचना के बारे में कभी नहीं पूछेंगे।

-कार्ड प्राप्त होते ही उसके पीछे की तरफ निर्धारित स्थान पर हस्ताक्षर कर दें।

-अपना एटीएम पिन नियमित रूप से बदलते रहें।

-डेबिट कार्ड पर पिन न लिखें और न ही कभी कार्ड के साथ लिख कर रखें। उसे हमेशा याद रखें।

-लेनदेन के दौरान एटीएम कक्ष में किसी अनजान व्यक्ति को अंदर न आने दें या लेनदेन पूरा करने के लिए किसी अजनबी की सहायता नहीं लें।

-एटीएम/ पीओएस टर्मिनल में पिन दर्ज करते समय कीपैड को छिपा लें।

-कभी भी अपनी लेनदेन पर्ची को एटीएम कक्ष में न फेंके क्योंकि उसमें खाते का विवरण होता है।

-जब तक एटीएम मूल स्क्रीन पर नहीं लौट आता तथा हरी बत्ती नहीं जलने लगती तब तक इंतज़ार करें।

-होटल/दुकानों/मॉल में कार्ड का प्रयोग हमेशा अपने सामने करने को कहें।

-कभी भी अनजान अस्थायी स्टॉल पर लगी पीओएस मशीन पर कार्ड स्वाइप न करें।

- जब आपको नया कार्ड प्राप्त हो तो तत्काल अपना पुराना कार्ड रुकवा दें तथा उसे नष्‍ट कर दें। सभी लेनदेन का एसएमएस अलर्ट प्राप्त करने के लिए शाखा में अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करा दें।

-कार्ड खोने पर उसे तत्काल अपने बैंक के नंबर पर संपर्क करते हुए अपने कार्ड को हॉटलिस्ट करा दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed