फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Contractor's murder in varanasi

ताबड़तोड़ फायरिंग से थर्रा उठा बनारस, व्यवसाई को दौड़ाकर मारी गोली

Thu, 12 Oct 2017 11:09 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 12 Oct 2017 11:09 AM IST
विज्ञापन
Contractor's murder in varanasi
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी सिगरा थाना अंतर्गत विद्या विहार कालोनी में बुधवार की रात बाइक सवार दो बदमाशों ने गिट्टी-बालू के ठेकेदार विशाल सिंह (35) को दौड़ाकर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए उन्हें छलनी कर दिया।
विज्ञापन


आननफानन में विशाल को मलदहिया स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से 9 एमएम और .32 बोर के 11 खोखे बरामद किए हैं। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन


वहीं, पुलिस के अनुसार जिस तरह से अंधाधुंध फायरिंग की गई है उसके अनुसार मामला किसी पुरानी और गहरी रंजिश से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। जौनपुर के चंदवक थाना के बलरामपुर गांव के मूल निवासी विशाल सिंह गिट्टी-बालू के ठेकेदार हैं और सिगरा चौराहा पर उनका भोजनालय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि दो महीने पहले ही विशाल ने विद्या विहार कालोनी में किराये पर मकान लिया था। यहाँ वो अपनी पत्नी, दो बच्चों और माता-पिता के साथ रहते थे। बुधवार की रात 10 बजे के लगभग विशाल सिगरा स्थित अपने भोजनालय से बुलेट से घर के लिए निकले।

कॉलोनी के गेट पर विशाल के पहुंचते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। विशाल बुलेट छोड़कर भागे तो बाइक सवार बदमाश में से एक ने उन्हें दौड़ा लिया और दोनों हाथ से ताबड़तोड़ फायरिंग की।

इसके चलते कालोनी के गेट के समीप ही विशाल गिर पड़े और फिर बदमाश ने उनके नजदीक आकर उन पर फायरिंग की। इसके बाद दोनों लहरतारा जाने वाले रास्ते पर तेजी से भाग निकले।


सूचना पाकर एसपी क्राइम, एसपी सिटी, पांच थानों की फोर्स और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम के साथ एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज मौके पर पहुंचे आर जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed