{"_id":"58cc13024f1c1b992132af84","slug":"coal-racket-smuggule-coal-by-false-document-in-urjanchal","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासाः ऊर्जांचल से फर्जी कागजात के जरिए हो रही कोयले की तस्करी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुलासाः ऊर्जांचल से फर्जी कागजात के जरिए हो रही कोयले की तस्करी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/सोनभद्र
Updated Fri, 17 Mar 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
ट्रक चालक की वीडियो रिकार्डिंग सामने आई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊर्जांचल से माफिया का सिंडीकेट फर्जी कागजात के जरिए कोयला चंदासी मंडी पहुंचा रहा है। इसका खुलासा गुरुवार को एक ट्रक चालक की वीडियो रिकार्डिंग सामने आने के बाद हुआ।
उधर, ट्विटर के जरिए मिली जानकारी के आधार पर पुलिस मुख्यालय और आईजी वाराणसी की तरफ से कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
2009 में सीबीआई की छापेमारी के बाद कोल माफिया पर अंकुश तो लग गया लेकिन छोटे स्तर पर कोयले की चोरी होती रही। वर्तमान में खडि़या, बीना, कृष्णशिला और ककरी से कोयला चोरी कर कभी फर्जी कागजात तो कभी दूसरे ट्रक के लिए जारी कागजात के आधार पर चंदासी मंडी ले जाया जा रहा है।
पिछले दिनों एनसीएल के मुख्य सुरक्षा अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने चोरी का कोयला लदे मिनी ट्रक और एक पिकअप को पकड़ा था।
लेकिन आरोप है कि पुलिस ने मामले में लीपापोती कर दी। अब दो दिन पूर्व एक मामला सामने आया है।
एक पुलिसकर्मी ने मामले की वीडियो रिकार्डिगिं भी की है। इस मामले को भी दबाया जा रहा है।
उधर, सीओ पिपरी अनिल सिंह का कहना है कि सच का पता लगाया जा रहा है। शक्तिनगर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।