{"_id":"5b2a89bf4f1c1baa6e8b8ce6","slug":"clash-and-outrage-between-two-groups-for-playing-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":" क्रिकेट खेलने को दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, एक की मौत, नौ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्रिकेट खेलने को दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, एक की मौत, नौ घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 20 Jun 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
बलिया के भीखपुर गांव का मामला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यूपी के बलिया जिले के एक गांव में क्रिकेट खेलने को लेकर उपजे विवाद ने हिंसा का रूप धारण कर लिया। दो पक्षों ने एक दूसरे पर ईट-पत्थर, लोहे की राड से हमला कर दिया। इसमें एक युवक की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने बाबा गुलाब साहनी की तहरीर पर सात के खिलाफ केस दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
भीखपुर गांव स्थित बगीचे में 18 जून को कुछ युवक क्रिकेट खेल रहे थे। इसी बीच श्रीभगवान का पुत्र साइकिल लेकर पहुंच गया। इसको लेकर उनमें कहासुनी हो गई। तभी श्रीभगवान की भयहू पहुंच गई और क्रिकेट खेल रहे एक युवक के बाल नोचते हुए कॉलर पकड़ ली। हालांकि लोगों ने मामला शांत करा दिया।
बुधवार सुबह राजेंद्र साहनी एवं पूर्व प्रधान प्रेम साहनी के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान श्रीपुर डेरा निवासी धर्मेंद्र साहनी (18) वहां पहुंचा। यह देख पूर्व प्रधान के पक्ष के लोगों ने धर्मेंद्र की भी पीट दिया।
विज्ञापन
घटना में राजेंद्र साहनी (55), प्रदीप साहनी (20), राजेश (30), शंकर (22) तथा दूसरे पक्ष के संदीप कुुमार (24), धनवंती देवी (50), नीतीश कुमार (16), अभिषेक कानू (15), राजकुमार (47) घायल हो गए। धर्मेंद्र साहनी की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि राजेंद्र साहनी की स्थिति गंभीर बनी है।