फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Clash and outrage between two groups for playing cricket

क्रिकेट खेलने को दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, एक की मौत, नौ घायल

Wed, 20 Jun 2018 10:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 20 Jun 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
Clash and outrage between two groups for playing cricket
बलिया के भीखपुर गांव का मामला - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
यूपी के बलिया जिले के एक गांव में क्रिकेट खेलने को लेकर उपजे विवाद ने हिंसा का रूप धारण कर लिया। दो पक्षों ने एक दूसरे पर ईट-पत्थर, लोहे की राड से हमला कर दिया। इसमें एक युवक की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने बाबा गुलाब साहनी की तहरीर पर सात के खिलाफ केस दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

भीखपुर गांव स्थित बगीचे में 18 जून को कुछ युवक क्रिकेट खेल रहे थे। इसी बीच श्रीभगवान का पुत्र साइकिल लेकर पहुंच गया। इसको लेकर उनमें कहासुनी हो गई। तभी श्रीभगवान की भयहू पहुंच गई और क्रिकेट खेल रहे एक युवक के बाल नोचते हुए कॉलर पकड़ ली। हालांकि लोगों ने मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन


बुधवार सुबह राजेंद्र साहनी एवं पूर्व प्रधान प्रेम साहनी के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान श्रीपुर डेरा निवासी धर्मेंद्र साहनी (18) वहां पहुंचा। यह देख पूर्व प्रधान के पक्ष के लोगों ने धर्मेंद्र की भी पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में राजेंद्र साहनी (55), प्रदीप साहनी (20), राजेश (30), शंकर (22) तथा दूसरे पक्ष के संदीप कुुमार (24), धनवंती देवी (50), नीतीश कुमार (16), अभिषेक कानू (15), राजकुमार (47) घायल हो गए। धर्मेंद्र साहनी की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि राजेंद्र साहनी की स्थिति गंभीर बनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed