{"_id":"5985d1dc4f1c1b89388b49f5","slug":"choti-katava-now-in-purvanchal-panic-schoolgirl-and-woman-victim","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब पूर्वांचल में भी चोटी कटवा का आतंक, छात्रा और महिला की चोटी काटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब पूर्वांचल में भी चोटी कटवा का आतंक, छात्रा और महिला की चोटी काटी
ब्यूरो,अमर उजाला, भदोही/जौनपुर
Updated Sat, 05 Aug 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
भदोही और जौनपुर में चोटी कटने से परेशान छात्रा और महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा और पश्चिमी यूपी के बाद अब पूर्वांचल में भी चोटी कटवा का आतंक शुरू हो गया है। शनिवार को पूर्वांचल के जौनपुर और भदोही से चोटी कटने के दो मामले सामने आए हैं। इससे महिलाएं दहशत में हैं।
विज्ञापन
शनिवार को इलाहाबाद के थाना बहरिया के ग्राम कपसा (जोगापुर) निवासी 24 वर्षीया प्रियंका पत्नी महेन्द्र कुमार यादव की रहस्यमय ढंग से चोटी कट गई। उन्हें बेहोशी की हालत में जौनपुर के मुगराबादशाहपुर प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक प्रियंका की चोटी उस समय कटी जब वह अपने बालों मे कंघी कर रही थीं। परिजनों के मुताबिक प्रियंका अपने कमरे मे बाल में कंघी कर रही थी कि अचानक बेसुध हो कर गिर पड़ीं। उसे गिरा देख परिजन दौड़ कर उसके पास पहुंचे तो देखा कि वह बेसुध पड़ी थी।
विज्ञापन
उसके बगल में ही चोटी से कटा बाल भी पड़ा हुआ था। परिजन उसे आनन-फानन में पीएचसी ले गए। चिकित्साधिकारी राम विजय सिंह ने तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया। चोटी कटने की खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गई।
प्रियंका की कटी चोटी देखने के लिए स्वास्थ केन्द्र पर भीड़ उमड़ पड़ी। प्रियंका के परिजनों के मुताबिक उनके गांव में चोटी कटने की यह चौथी घटना है। इसके पूर्व तीन महिलाओं की चोटी कट चुकी है जिनका इलाज चल रहा है।
चोटी कैसे कटी, यह अभी पूरी तरह रहस्यमय बना हुआ है। इस घटना से क्षेत्र में भी लोगों में चोटी कटवा का भय लोगों को सताने लगा है। होश में आने के बावजूद प्रियंका अभी कुछ बता नहीं पा रही है।
वहीं चोटी कटने की दूसरी घटना भदोही जिले में हुई। औराई थाना क्षेत्र के खमरिया में बहनों के साथ सोई छात्रा की चोटी कट गई। इससे इलाके में लोग दहशत में आ गए हैं।
भदोही पुलिस ने जारी की थी एडवाइजरी, फिर भी कटी चोटी
choti
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले देश के कई राज्यों में चोटी काटने की घटनाओं के बाद पूर्वांचल में भी सतर्कता बढ़ा दी गई थी। भदोही पुलिस ने तो शुक्रवार को इस संबंध में विधिवत एडवाइजरी जारी की है। एसपी ने खासकर सभी थानाध्यक्षों को इस तरह की अफवाहों पर सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।
ग्रामीण सुरक्षा समितियों को भी सक्रिय रहने के लिए निर्देशित किया गया है। डीजीपी के निर्देश के बाद जिले की पुलिस की ओर से शुक्रवार को सभी थानों में इस मामले को लेकर एडवाईजरी जारी कर दी गई।
जिसमें कहा गया है कि यदि कोई इस तरह की अफवाह फैलाता है तो पुलिस को सूचना दें। ग्रामीण शांति सुरक्षा समितियों को सतर्क रहने के लिए निर्देशित किया गया है। निर्देश है कि अगर कोई शरारती तत्व अफवाह फैलाता है तो उस पर सख्ती से कार्रवाई की जाए।
नागरिकों और सोशल मीडिया पर सक्रिय लोगों से आग्रह किया गया है कि इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। भदोही पुलिस की एडवाइजरी के बाद भी यह घटना हुई है।