फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Caught stealing iron , 10 arrested

पकड़ा चोरी का लोहा, 10 गिरफ्तार

Sat, 16 Jan 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी Updated Sat, 16 Jan 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
Caught stealing iron , 10 arrested
मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन के यार्ड में चोरी किए गए रेलवे के लोहे को आरपीएफ ने गुरुवार शाम जब्त कर लिया। इस मामले में दस लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बरामद लोहा लगभग तीन लाख की कीमत का बताया जा रहा है। आरपीएफ इंस्पेक्टर दिमाक सिंह ने बताया कि दो साल पहले रेल लाइन बिछाने का काम करने वाले ठेकेदार की शह पर लोहा जगह-जगह से चुराकर यहां डंप किया जा रहा था।
विज्ञापन



इस संबंध में कोई कागजात भी उनके पास नहीं थे। वहीं इस मामले में एक पीडब्ल्यूएआई पर भी आरोप लगे पर उन्होंने इसे सिरे से नकार दिया है। फिलहाल आरपीएफ जांच में जुटी है। मंडुवाडीह आरपीएफ को गुरुवार की शाम सूचना मिली की यार्ड में रेलवे का चोरी का लोहा डंप कर रखा गया है जिसे मजदूर यहां से लेे जाने की तैयारी कर रहे हैं। आरपीएफ ने मौके पर पहुंच कर एक डंफर सहित 3771 प्लेटें (छोटी लाइन में लगने वाली) बरामद किया।
विज्ञापन



सामान के साथ ठेकेदार के दो मुंशी सहित दस लोगों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में पता चला कि दो साल पहले जौनपुर से औड़िहार के बीच रेल लाइन बिछाने वाले ठेकेदार के यह आदमी हैं। विभाग को निकला पूरा स्क्रैप वापस नहीं कर पाए थे। आरपीएफ का दावा है कि इसके लिए जगह-जगह से माल चोरी कर मंडुवाडीह में डंप किया जा रहा था। गुरुवार की रात उसको सिटी स्टेशन के पास जमा कराना था।
विज्ञापन
विज्ञापन



गिरफ्तार किए गए लोगों में आत्मा सिंह, राजकुमार, मुन्ना राम, राजकुमार, संजीवन, जगजीवन, विजय कश्यप, पवन कुमार, नरेश, होशियार शामिल हैं। कार्रवाई करने वालों में इंस्पेक्टर सहित सब इंस्पेक्टर भाष्कर सोनी, हेड कांस्टेबल राम नगीना, कांस्टेबल संतोष कुमार भारतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed