{"_id":"59d21b444f1c1bc1538b5603","slug":"cash-demand-to-merchant-threatened-to-kill-the-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी से मांगी पांच लाख रंगदारी, रुपये न देने पर परिवार को जान से मारने की दी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी से मांगी पांच लाख रंगदारी, रुपये न देने पर परिवार को जान से मारने की दी धमकी
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Mon, 02 Oct 2017 04:26 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ के बिल्डिंग मैटेरियल के व्यापारी से बदमाश ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रुपये न मिलने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। बदमाश व्यापारी को फोन और एसएमएस के जरिए धमकी दे रहा है। '
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज बाजार निवासी बिल्डिंग मैटेरियल के व्यापारी संजय कुमार जायसवाल की सिनेमा हाल के पास बिल्डिंग मैटेरियल के थोक सामान की दूकान है। संजय ने बताया कि 27 सितंबर की शाम एक फोन आया।
फोन करने वाले ने धमकी देते हुए पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रुपये कहां और कब देना है इस संबंध में कुछ नहीं बताया। संजय ने इसे किसी की शरारत समझा व शांत हो गए।
विज्ञापन
28 सितंबर को उसी नंबर से पुन: फोन आया और बदमाश धमकी देते हुए रुपये तैयार रखने की चेतावनी दी। इसके बाद संजय ने उसका फोन रिसीव करना बंद कर दिया तो बदमाश ने एसएमएस भेजकर पांच लाख रुपये की मांग की और रुपये न देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
बार-बार धमकी भरा फोन आने से परेशान संजय ने शनिवार को देवगांव कोतवाली में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। एसपी अजय कुमार साहनी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम को सौंपी गई है।