फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Case filed after video of sexual harassment of minor girl goes viral, two in custody in ballia

नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने के बाद केस दर्ज, दो हिरासत में

Tue, 15 Sep 2020 09:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 15 Sep 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Case filed after video of sexual harassment of minor girl goes viral, two in custody in ballia
demo pic

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। साथ ही उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फेफना थाना क्षेत्र के थम्हनपुरा-इंदरपुर मार्ग पर बांध के पास झाड़ियों में एक नाबालिग से पांच लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


मामला तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो बनाकर उस वीडियो को गांव के किसी व्यक्ति ने फेसबुक पोस्ट पर वायरल किया और कुछ ही देर बाद पोस्ट को डिलीट भी कर दिया। लेकिन तब तक आईपीएस अमिताभ ठाकुर के किसी मित्र ने उस पोस्ट को देखने के बाद स्क्रीन शॉट ले लिया और उन्हें भेजा।
विज्ञापन



एडीजी जोन वाराणसी ने संज्ञान लेकर एसपी बलिया को कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और देर रात फेफना थाना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले में इंदरपुर गांव के दो युवकों को उठाया भी गया है, लेकिन पुलिस अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच जिले में भी वारदात का वीडियो वाट्सएप पर वायरल होने लगा। वीडियो में लड़की दरिंदों से छोड़ने की गुहार लगाते हुए देखी व सुनी जा रही है। मामले में पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने बताया कि वायरल वीडियो के माध्यम से घटना की जानकारी हुई। इसे संज्ञान में लेते हुए फेफना थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जिन आरोपियों के नाम सामने आए हैं उनकी तलाश की जा रही है। पीड़ित लड़की का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed