फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BSA sacked fake govt teachers in Ballia

बलिया : दो महिला समेत तीन शिक्षक बर्खास्त, फर्जीवाड़ा कर दस सालों से विभाग को लगा रहे थे चूना

Sun, 22 Sep 2019 01:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 22 Sep 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
BSA sacked fake govt teachers in Ballia
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बलिया जिले में फर्जी अंकपत्र के आधार पर बेसिक शिक्षा परिषद को वर्षों से चूना लगा रहे तीन शिक्षकों की सेवा बीएसए सुबाष गुप्ता ने समाप्त कर दी है। इसमें दो महिलाएं शामिल हैं। बीएसए की इस कार्रवाई से फर्जी शिक्षकों में हड़कंप मच गया है। बीएसए ने कहा है कि किसी भी परिस्थिति में फर्जी शिक्षक विभाग में नहीं रह पाएंगे।

विज्ञापन


शिक्षा क्षेत्र बांसडीह के प्रावि खोरौली पर कार्यरत प्रधानाध्यापक फूलचंद के खिलाफ सिद्धार्थ नगर जनपद के प्रावि अलीगढ़वा पर नियुक्त सहायक अध्यापक फूलचन्द ने शिकायत किया था। आरोप था कि गलत तरीके से पैन कार्ड नंबर एकेओपीसी 8408जे पर उक्त अध्यापक आयकर रिटर्न फाइल कर रहा है।
विज्ञापन


इसी तरह शिक्षा क्षेत्र बांसडीह के प्रावि पांडेय के पोखरा पर तैनात शिक्षिका श्रीमती पूनम यादव की शिकायत आजमगढ़ जनपद के शिक्षा क्षेत्र लालगंज अंतर्गत प्रावि बेला तराव की शिक्षिका श्रीमती पूनम यादव ने की थी। आजमगढ़ की शिक्षिका का आरोप था कि बलिया की उक्त शिक्षिका उनके पैन कार्ड नंबर एसीडब्लूपीवाई 9090जे पर आयकर रिटर्न कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा क्षेत्र पन्दह के उप्रावि उकछी पर तैनात दूसरी शिक्षिका श्रीमती नवनीता यादव की शिकायत मऊ जनपद के दोहरी घाट शिक्षा क्षेत्र के उप्रावि गोथा पर कार्यरत शिक्षिका श्रीमती नवनीता यादव ने की थी। यहां भी मामला पैन कार्ड से ही सामने आया। मऊ की शिक्षिका का आरोप था कि उनके पैन कार्ड नंबर एएचएफपीएन 0476पी पर बलिया की शिक्षिका आयकर रिटर्न कर रही है।

शिकायतों का संज्ञान लेते हुए बीएसए सुबाष गुप्ता ने उक्त तीनों शिक्षक-शिक्षिकाओं से स्पष्टीकरण तलब किया, लेकिन नोटिस जारी होते ही तीनों शिक्षक फरार हो गये। बीएसए ने बताया कि ऐसे में यह स्पष्ट हो गया कि तीनों शिक्षकों द्वारा स्कैन/फर्जी/कूटरचित अभिलेखों के आधार पर विभाग को धोखा देकर नियुक्ति पायी गई थी। इनकी सेवा नियुक्ति तिथि से ही समाप्त करते हुए वेतन आदि के मद में भुगतानिक धनराशि राजकोष में जमा कराने का निर्देश दिया गया  है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed