फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Break dividers truck rammed into a shop, a death

डिवाइडर तोड़ दूकान में घुसा ट्रक, एक की मौत

Tue, 31 Jan 2017 01:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी Updated Tue, 31 Jan 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद से वाराणसी जा रहा ट्रक सोमवार की रात रूपापुर चौराहा पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए एक लेन से दूसरे लेन में जा पहुंचा और सड़क किनारे की सब्जी व फल की दूकान में घुस गया। ट्रक की चपेट में आकर दूकान पर खड़े एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना पाकर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मुगलसराय निवासी चालक अरविंद तिवारी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


रूपापुर चौराहा पर खोचवां गाव निवासी ललई केशरी अपनी मां बसंती देवी के साथ सर्विस रोड के किनारे चाट व सब्जी की दुकान लगाया था। उनके पास ही डंगहरियां निवासी डब्बल सोनकर अपने ठेले पर फल की दुकान लगाया था। इसी बीच बेकाबू ट्रक एक लेन से दूसरे लेन पार करते हुये डिवाइडर तोड़ कर दूकान में जा घुसा। हादसे में एक ही परिवार के ललई केशरी, बसंती देवी, प्रियरांशु और डब्बल सोनकर घायल हो गए। घायलों को इलाके के ही कांग्रेस नेता आनंद सिंह रिंकू ने कछवां रोड स्थित एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। पुलिस मृतक की शिनाख्त के लिए इलाकाई लोगों से पूछताछ में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed