{"_id":"5d00ebb7bdec2207014a2b7c","slug":"boyfried-with-friend-molestation-his-girlfriend-in-cantt-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी ने प्रेमिका का दोस्तों संग किया गैंगरेप, कैंट थाने में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रेमी ने प्रेमिका का दोस्तों संग किया गैंगरेप, कैंट थाने में मुकदमा दर्ज
Wed, 12 Jun 2019 05:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 12 Jun 2019 05:58 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी के कैंट थाने में एक युवती ने अपने प्रेमी और उसके दोस्तों पर गैंगरेप करने का मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार कैंट थाना क्षेत्र की युवती का सिगरा थाना क्षेत्र के अमर नगर कालोनी निवासी संतोष यादव नाम के युवक के साथ प्रेम संबंध था। आरोप है कि युवक, पीड़िता को शादी का झांसा देकर लगातार संबंध बनाता रहा। इस दौरान युवक ने 10 जून को अपने जन्मदिन की पार्टी के बहाने युवती को अपने घर पर बुलाया।
विज्ञापन
युवती का आरोप है कि इस दौरान जन्मदिन पर आरोपी युवक के तीन और भी दोस्त थे। इस बीच प्रेमी ने युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। इससे वह बेहोश हो गई। आरोप है कि बेहोशी की हालत में आरोपी ने अपने दोस्तों आशीष, सोनू और तुषार के साथ मिलकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई। उसके बाद एसएसपी के आदेश पर बुधवार को कैंट पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन