{"_id":"4d56d1e66dd29fd30c7fa6649dabc351","slug":"beat-locker-steal-jwelleries-and-money-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़कर लाखों के जेवर-नकदी चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताला तोड़कर लाखों के जेवर-नकदी चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 08 Sep 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
पहड़िया की विश्वनाथपुरी कॉलोनी में बंद पड़े मकान और उसमें रहने वाले किराएदार के वहां का ताला तोड़कर चोर जेवर-नगदी समेत करीब छह लाख का माल समेट ले गए।
विज्ञापन
चोर मकान की छत पर लगी जाली को तोड़कर अंदर घुसे थे। सूचना पाकर पहड़िया चौकी प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे और मौका-मुआयना कर लौट गए।
सेवानिवृत्त ग्राम विकास अधिकारी कौशलपति सिंह का विश्वनाथपुरी कॉलोनी में मकान है। कुछ दिन पहले वह दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे और उपचार के सिलसिले में आजकल परिवार के साथ नई दिल्ली में हैं।
विज्ञापन
मकान में विनय चौबे किराए पर रहते हैं। वे भी पत्नि के प्रसव के चलते पिछले तीन दिनों से अस्पताल में ही ठहरे हुए हैं। सोमवार की सुबह विनय जब घर आए तो देखा कि उनका और कौशलपति सिंह का घर खुला हुआ था। सभी कमरों का सामान अस्त-व्यस्त था।
विज्ञापन
विनय ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और कौशलपति सिंह के टकटकपुर निवासी भतीजे अंशुमान सिंह को दी। मौके पर पहुंचे अंशुमान ने बताया कि चाचा से बातचीत के आधार पर यही अनुमान लग पा रहा है कि 50 हजार नगद और लगभग साढ़े चार लाख रुपये के जेवरात गायब हैं। वहीं विनय के अनुसार उनके घर से 20 हजार रुपये नगद, सोने की चेन, दो अंगूठी, मंगलसूत्र सहित सवा लाख रुपये से ज्यादा की चोरी हुई है।