{"_id":"599408f94f1c1b20718b4682","slug":"bank-robbery-attempt-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में दिनदहाड़े बैंक को लूटने का प्रयास, चपरासी की दिलेरी से भागे बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी में दिनदहाड़े बैंक को लूटने का प्रयास, चपरासी की दिलेरी से भागे बदमाश
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Wed, 16 Aug 2017 06:02 PM IST
विज्ञापन
बैंक कर्मचारियों से पूछताछ करते पुलिस के आलाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बुधवार की सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने एक बैंक को लूटने का प्रयास किया। इस दौरान जब चपरासी ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उसे गोली मार दी। चपरासी ने गोली लगने के बाद भी बदमाशों को पकड़े रखा। घटना यूपी के जौनपुर जिले की है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के शीतलगंज बाजार में स्थित काशी संयुत ग्रामीण बैंक में सुबह करीब साढ़े 10 बजे दो बदमाश घुस गए। हथियार बंद बदमाशों ने बैंक को लूटने प्रयास किया।
विज्ञापन
वहीं बैंक में अपराधियों को देख कर्मचारियों ने दिलेरी दिखाई और उनसे भिड़ गए। चपरासी सूरज ने तो एक बदमाश को पकड़ लिया। खुद को घिरा देख बदमाशों ने सूरज को गोली मार दी जो उसके कमर में लगी।
विज्ञापन
गंभीर रुप से घायल सूरज ने फिर भी उसे नहीं छोड़ा। इसके बाद बदमाश उसे घसीटते हुए बैंक के बाहर तक ले आए और बाइक से फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर जिले के एसपी समेत आला पुलिस अधिकारी पहुंच गए। मामले की जांच जारी है।
घटनास्थल से बदमाशों की पिस्टल, गोली, मोबाइल सिम और बैग बरामद हुआ है। घायल सूरज को वाराणसी रेफर कर दिया गया है।