फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ballia police constable raped teenager on the roof of the police post

रक्षक बना भक्षक : सिपाही ने किशोरी के साथ किया रेप, पिता की सदमे से मौत

Sun, 20 Aug 2017 10:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sun, 20 Aug 2017 10:44 AM IST
विज्ञापन
Ballia police constable raped teenager on the roof of the police post
घटना के बाद जांच करने पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

कहते हैं कि पुलिसकर्मी समाज की रक्षा के लिए होते हैं। उनके रहने से लोग निडर होकर चलते हैं। यूपी सरकार ने भी महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वाड का गठन किया है। लेकिन शुक्रवार की रात एक रक्षक ने इस भरोसे को तार-तार कर दिया और भक्षक बन गया। 

विज्ञापन


रेवती थाना क्षेत्र के गोपाल नगर पुलिस चौकी की छत पर  शुक्रवार की रात एक सिपाही को 15 साल की किशोरी से दुष्कर्म करते ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा। ग्रामीणों ने आरोपी सिपाही को जमकर पीटा था। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित किशोरी के पिता की सदमे से मौत हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों की माने तो सिपाही किशोरी को बहला-फुसलाकर रात में बुलाता था। उधर, पीड़ित किशोरी के चाचा ने छेड़खानी के प्रयास की तहरीर दी।  जिस पर पुलिस ने पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराआें में मुकदमा दर्ज कर आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गांव में तनाव को देखते हुए त्वरित कार्रवाई बल के अलावा थाने के तीन पुलिस कर्मी, एक सब इंस्पेक्टर की तैनाती कर दी गई है। वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर निवासी उक्त आरोपी सिपाही धरम प्रसाद गोपाल नगर चौकी पर साल भर से तैनात है।

पुलिस चौकी के चबूतरे पर गांव के कुछ युवक रोजाना की तरह शुक्रवार की रात भी सोए थे। शुक्रवार की रात चौकी की छत पर अभियुक्त सिपाही किशोरी के साथ दुूष्कर्म कर रहा था।  जिसे चबूतरे पर सो रहे युवकों ने देख लिया। इसके बाद गुस्साए युवकों ने सिपाही को रंगे हाथ पकड़ा और उसे किशोरी के साथ लेकर छत से नीचे उतारा। इसके बाद सिपाही की जमकर धुनाई की। 

उधर, जब घटना की जानकारी पीड़ित किशोरी के 60 वर्षीय पिता को हुई तो उन्हें गहरा सदमा लगा और कुछ देर में ही उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि पीड़ित किशोरी के चाचा ने लोकलाज के मारे छेड़खानी के प्रयास तथा सदमे में किशोरी के पिता की मृत्यु होने की तहरीर पुलिस को दी।


किशोरी ने गांव के प्रधान पर आरोप लगाया है कि उसने चाचा को बहलाकर गलत तहरीर दिलाई है। उसने गांव के ही कुछ अन्य लोगों पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया है।  पुलिस ने किशोरी के पिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार की भोर में एसडीएम बैरिया राधेश्याम पाठक, क्षेत्राधिकारी रामदरश यादव कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed