{"_id":"592185134f1c1b4273535d50","slug":"azamgarh-throws-acid-on-the-woman-who-oppose-flirting","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस : आजमगढ़ में छेड़खानी का विरोध करने पर युवती पर फेंका तेजाब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुस्साहस : आजमगढ़ में छेड़खानी का विरोध करने पर युवती पर फेंका तेजाब
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sun, 21 May 2017 05:46 PM IST
विज्ञापन
acid
आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने शनिवार को थाने में छेडख़ानी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें गांव के रामप्रसाद मौर्य सहित दो लोगों को आरोपित किया है। युवती का आरोप है कि 19 मई की रात आरोपी उससे छेडख़ानी कर रहे थे।
विज्ञापन
विरोध करने पर तेजाब फेंक दिया। संयोग ही रहा कि युवती बच गई। सीओ नगर संतोष सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
उधर, एक अन्य घटना में मुबारकपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने शनिवार को थाने में अश्लील फोटो वायरल करने के आरोप में क्षेत्र के तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
युवती का आरोप है कि आरोपी उसका अश्लील फोटो खिंचकर फेसबुक पर वायरल कर दिया। पूछने पर जान मारने की धमकी दे रहे हैं। सीओ सदर सच्चिदानंद ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच की जा रही है।