फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   azamgarh school manager fire on person

स्कूल में पानी पीने पहुंचा युवक तो प्रबंधक को आया गुस्सा, चला दी गोली

Sun, 13 Aug 2017 04:58 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Sun, 13 Aug 2017 04:58 PM IST
विज्ञापन
azamgarh school manager fire on person
दीवार फांदकर बचाई जान, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
आजमगढ़ जिले के हमीदपुर गांव  स्थित स्कूल में रविवार को पानी पीने  गए युवक का प्रबंधक के साथ विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि प्रबंधक ने रिवाल्वर से उसके ऊपर फायर कर दिया। युवक ने दीवार फांदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


रानी की सराय थाना क्षेत्र के गांव कोठिया निवासी अजय यादव पुत्र हरिशंकर यादव हमीदपुर (सैयदवारा) स्थित निजी स्कूल के बगल में अपने खेत में धान की निराई कर रहा था। रविवार सुबह प्यास लगने पर स्कूल प्रांगण में पानी पीने चला गया।
विज्ञापन


इस दौरान किसी बात को लेकर विद्यालय के प्रबंधक और युवक में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि प्रबंधक तेजेन्द्र सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से उसके ऊपर दो फायर किए, लेकिन वो बाल-बाल बच गया। गोली दीवार पर जा लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक ने दीवार फांदकर अपनी जान बचाई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इधर, प्रबंधक फरार हो गया। युवक के पिता हरिशंकर यादव ने बताया कि रंजिशन प्रबंधक ने गोली चलाई थी। थानाध्यक्ष गिरीशचंद सेठ ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed