फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Azamgarh Man murdered in ghazipur

बोरे में भर कर युवक की लाश को तालाब किनारे फेंका, दो जिलों से जुड़े है हत्या के तार

Wed, 06 Mar 2019 10:44 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़/गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़/गाजीपुर Published by: Sayali Maurya Updated Wed, 06 Mar 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
Azamgarh Man murdered in ghazipur
सड़क पर विरोध प्रदर्शन करते लोग - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर और आजमगढ़ जिले से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। एक युवक की हत्या के तार दोनों जिलों से जुड़े है। जिसमें आजमगढ़ के रहने वाले युवक की हत्या कर गाजीपुर में लाश को फेंक दिया गया।
विज्ञापन


गाजीपुर जिले के बहरियाबाद थाना क्षेत्र के भाला बुजुर्ग गांव में मंगलवार रात  9 बजे अज्ञात बाइक सवारों ने बोरे से मुंह बांधकर एक युवक की लाश तालाब के किनारे फेंककर भाग गए। इस दौरान खेत में सिंचाई कर रहे किसान ने देख लिया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र के कम्हारी निवासी मनोज सिंह उर्फ पिंटू (38) पुत्र बृजदेव सिंह का शव है। जब आजमगढ़ में कम्हारी के ग्रामीणों को हत्या की जानकारी हुई तो आक्रोशित ग्रामीणों ने सुबह साढ़े 8 बजे खरिहानी चौराहे को जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का आनुसार मनोज ब्याज पर रुपये देने का काम करता था। इसी को लेकर हत्या के कयास लगाए जा रहे है। ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मौके पर जमे थे। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें समझाने की कोशिश कर रही है। दोनों जिलों की पुलिस हत्या के कारणों को तलाशने में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed