फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   azamgarah animal smuggler attck on villagers

आजमगढ़ में पशु तस्करों ने ग्रामीणों पर किया हमला, तीन युवक घायल

Wed, 07 Jun 2017 06:36 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Wed, 07 Jun 2017 06:36 PM IST
विज्ञापन
azamgarah animal smuggler attck on villagers
demo pic
आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र अंतगर्त एक गांव में  मंगलवार की रात पीछा कर रहे तीन युवकों पर पशु तस्करों ने लोहे के राड और चाकू से हमला बोलते हुए उन्हें घायल कर दिया। तस्कर भैंस चुराने में नाकाम होने से गुस्साए हुए थे। घायल तीनों युवकों को सीएचसी कोल्हूखोर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


हालत गंभीर देख डाक्टर ने एक युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जहानागंज थाना क्षेत्र के कोल्हूखोर गांव निवासी सुधरेज गोंड़ की भैंस मंगलवार की रात दरवाजे पर बंधी थी। रात करीब एक बजे एक पिकअप पर सवार पांच पशु तस्कर पहुंचे और भैंस खोलकर पिकअप पर लाद रहे थे। रात करीब एक बजे सुधरेज की नींद खुल गई।
विज्ञापन


भैंस चोरी होते देख सुधरेज शोर मचाने लगा। उसकी चीख पुकार सुनकर बेटा रमेश (28), भतीजा अजय (24) और पड़ोसी दिलीप यादव (25) जग गए और यह तीनों तस्करों को दौड़ा लिया। लोगों को आते देख तस्कर भैंस छोड़कर पिकअप में बैठ और भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तस्करों को भागते देख रमेश, अजय और दिलीप बाइक से पीछा करने लगे।  बड़ैला ताल के पास सुनसान स्थान देखकर तस्करों ने पिकअप रोक दिया। तभी यह तीनों वहां पहुंच गए। तस्कर पीछा कर रहे इन तीनों युवकों पर लोहे की सरिया और चाकू से हमला कर इन्हें घायल कर दिया। खून से लथपथ यह तीनों युवक मौके पर पड़े रहे। जबकि तस्कर भाग निकले। उधर इन तीनों युवकों की तलाश में पहुंचे घर वाले इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोल्हूखोर में भर्ती कराया।


हालत गंभीर देख डाक्टर ने रमेश गोंड़ को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि अजय और दिलीप का इलाज वहीं पर चल रहा है। जिला अस्पताल में भर्ती रमेश गोंड़ की हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ सदर सच्चिदानंद ने बताया कि सुधरेज गोंड़ की तहरीर के आधार पर जहानागंज कस्बा निवासी जुम्मन को नामजद और उसके अज्ञात साथियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमों को लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed