चंदौली: अमृतसर एक्सप्रेस में युवक ने लहराया तमंचा, यात्रियों की बहादुरी देख डरकर भागा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हावड़ा से अमृतसर जा रही अप अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच के यात्रियों की बहादुरी से लूट की कोशिश विफल हो गई। यात्री का बैग लेकर भाग रहा युवक कोच में तमंचा और मोबाइल छोड़कर भाग गया। ड्यूटीरत टीटीई ने ट्रेन के चंदौली के पीडीडीयू जंक्शन पहुंचते ही मोबाइल और तमंचा लाकर जीआरपी को सौंप दिया। टीटीई की तहरीर पर जीआरपी ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना बक्सर स्टेशन के समीप चलती ट्रेन में हुई है।
अप अमृतसर एक्सप्रेस गुरुवार सुबह में लगभग सवा चार बजे बिहार के बक्सर स्टेशन पहुंची। ट्रेन के बक्सर से खुलते ही एसी कोच बी वन में एक 30 वर्षीय युवक घुसा और यात्री रमेश का ट्राली बैग लेकर भागने लगा। यह देख शोर मचाते हुए रमेश ने युवक को पकड़ लिया।
शोर सुनकर अन्य यात्री भी एकट्ठे हो गए। यात्रियों से खुद को घिरता देख बदमाश ने तमंचा निकाल लिया और हवा में लहराने लगा। इससे कोच में अफरा तफरी की स्थिति मच गई। इस दौरान कुछ यात्री हिम्मत दिखाते हुए बदमाश से भिड़ गए।
यात्रियों के गुस्सा को देख सामान लूटने आया युवक तमंचा और मोबाइल छोड़कर चलती ट्रेन से कूदकर भाग निकला। सूचना पाकर ट्रेन के टीटीई लालता प्रसाद और विनोद कुमार कोच में पहुंचे। दोनों ने मोबाइल और तमंचा बरामद कर कंट्रोल रूम और उच्चाधिकारियों को सूचित किया।
ट्रेन के पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंचने पहुंचते ही टीटीई ने जीआरपी थाने पहुंचकर तमंचा और मोबाइल सौंप दिया और घटना की लिखित तहरीर दी। तहरीर के आधात पर जीआरपी ने अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस संबंध में जीआरपी डीडीयू प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि शून्य पर मुकदमा दर्ज का केस बक्सर भेज दिया गया है।