{"_id":"5f47495d2a0879369c367a66","slug":"attack-and-firing-on-cops-and-firing-while-police-team-went-to-apprehend-jila-badar-accused-in-bhadohi-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जिला बदर अपराधी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला और फायरिंग, 16 नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: जिला बदर अपराधी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला और फायरिंग, 16 नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर
Thu, 27 Aug 2020 04:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 27 Aug 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में बुधवार रात जिला बदर के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर कई लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस पर फायरिंग भी की गई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, भदोही के औराई थाना क्षेत्र के लोहरपुरवा तिउरी गांव में जिला बदर के आरोपी बादल सोनकर को पुलिस टीम पकड़ने गई थी। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस पर हमला और फायरिंग कर दी। इस मामले में पुलिस ने 16 नामजद और 25 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस को इनपुट मिला था कि जिला बदर होने के बावजूद बादल सोनकर घर आता जाता है। पता चला था कि इस समय आरोपी घर पर ही मौजूद है।