फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Another body was found in the rubble after the explosion in Pitrkunda

पितरकुंडा में विस्फोट के बाद मलबे में एक और शव मिला

Thu, 27 Oct 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी Updated Thu, 27 Oct 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
चेतगंज थाना क्षेत्र के पितरकुंडा तिराहे के समीप हबीबपुरा में मंगलवार रात दो मंजिला मकान में अवैध तरीके से पटाखा बनाने के दौरान हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या पांच हो गई है। दो शिफ्ट में रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर एनडीआरएफ की टीम ने बुधवार सुबह पांचवां शव मलबे से निकाला। सभी मृतकों को बुधवार रात गुलाब बाग स्थित कब्रिस्तान में दफना दिया गया।
विज्ञापन


मरने वालों की शिनाख्त सरफराज (24), आमना (42) और उसकी बेटी जेबा (25), शबा (20) व निम्मो उर्फ शीबा (13) के रूप में हुई है। इनमें जेबा, शबा और निम्मो सगी बहनें तथा आमना की बेटियां थीं। इस बीच विस्फोट में घायल सभी छह लोगों की हालत स्थिर है। उधर, विस्फोट वाले मकान के सभी पुरुष गिरफ्तारी के डर से भाग गए हैं। इलाके में तनाव को देखते हुए चार थानों की फोर्स, पीएसी और क्यूआरटी लगाई गई है। 
विज्ञापन


 धमाके के बाद मकान की गिराऊ स्थिति को देखते हुए एनडीआरएफ ने उसे ढहाने का सुझाव दिया है। प्रशासन इसे जल्दी ही ढहाएगा। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मकान से भारी मात्रा में बारूद, पत्थर की छर्री, सुतली, 350 बड़े सुतली बम, बांस के कटे टुकड़े और तरह-तरह के पटाखे बरामद किए गए हैं। बुधवार को एटीएस, एसटीएफ, बीडीएस और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। विस्फोटक पदार्थों का सैंपल विधि विज्ञान प्रयोगशाला आगरा भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 हबीबपुरा में यूसुफ शाह के कब्रिस्तान से सटा हुआ मो. हनीफ का मकान है। उनकी मौत के बाद मकान में उनके बेटे हमीद, हबीब, सईद व बेटी आमना के परिवार के साथ ही किरायेदार अशरफ उर्फ बबलू और अनीस का परिवार रहता है। आठ कमरे के इस मकान में 37 लोग रहते थे। मंगलवार रात सवा सात बजे मकान में अवैध तरीके से पटाखा बनाने का काम चल रहा था। एक कमरे में खाना भी बन रहा था। इसी दौरान बारूद से चिंगारी निकली और एक-एक कर दो धमाके हुए। धमाके से एक कमरे की छत उड़ गई और उसकी दीवार पड़ोसी के मकान पर जा टिकी। साथ ही, घर के पिछले हिस्से की चहारदीवारी का आधा हिस्सा ढह गया। कई लोग मलबे में दब गए।


मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सईद की पत्नी शबनम, मंतसा, सानिया, रजिया, पड़ोसी मुमताज सहित छह लोगों को अस्पताल पहुंचाया। रात 11 बजे परिवार के कुछ लोग घर लौटे और अन्य सदस्यों को खोजने लगे। शोर मचा कि पांच-छह लोग मकान के मलबे में दबे हैं। इलाकाई लोगों, पुलिस और एनडीआरएफ ने नदेसर निवासी सरफराज, आमना, जेबा, शबा और निम्मो के शव मलबे से बाहर निकाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed