शूटर अमित एसटीएफ के हत्थे चढ़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूल रूप से जौनपुर के केराकत क्षेत्र के बीहड़ा निवासी तारकेश्वर सिंह के पुत्र अभिनव सिंह रामेश्वर स्थित एक इंटर कॉलेज में प्रवक्ता थे। परिवार शिवपुर के खुशहाल नगर कॉलोनी में रहता है। 13 अप्रैल की रात अभिनव सिंह विंध्यवासिनी नगर कॉलोनी में रहने वाले अपने चाचा संजय सिंह के घर थे। चाचा की एसयूवी लेकर वह महावीर मंदिर चौराहे पर गए थे।
चौराहे पर ही बदमाशों ने उनकी गोली मार कर हत्या कर दी थी। घरवालों ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जांच में पता चला था कि अभिनव का शिवपुर के जयपार निवासी मनोज सिंह, शिवपुर के उंदी निवासी अमित सिंह और समीर पाल से विवाद चल रहा था। 13 अप्रैल को दिन में कई बार मनोज की अभिनव से बात हुई थी।
घटनास्थल के पास एक दूकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में मनोज और अमित दिखाई दिए थे। जिला पुलिस के अलावा एसटीएफ भी मामले की जांच कर रही थी। एसटीएफ को सर्विलांस के जरिए गुरुवार की रात सूचना मिली कि अमित भोजूबीर दूध सट्टी के पास मौजूद है। घेरेबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में मनोज और समीर पाल की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर शैलेश सिंह, विपिन राय, सुनील वर्मा, रंजीत राय, अमित श्रीवास्तव शामिल थे।