फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Afghan youth came to get Indian passport to get a job in Kuwait varanasi

कुवैत में नौकरी पाने को भारतीय पासपोर्ट बनवाने आया था अफगानी, इस पते पर बनवा लिया था आधार-पहचान पत्र

Sun, 02 Feb 2020 01:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 02 Feb 2020 01:56 PM IST
विज्ञापन
Afghan youth came to get Indian passport to get a job in Kuwait varanasi
अफगानी युवक मोहम्मद जावेद। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी के पासपोर्ट कार्यालय पर आजमगढ़ जिले के फूलपुर के पते पर बने फर्जी डाक्यूमेंट के आधार पर पासपोर्ट बनवाने के प्रयास में गिरफ्तार अफगानी नागरिक इबादत ने पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, अफगानी पासपोर्ट पर कुवैत में नौकरी न मिलने पर भारतीय पासपोर्ट पाने के लिए यह जुगत लगाई थी। इसमें उसकी मदद फूलपुर कोतवाली के चमरडीहा गांव निवासी युवक ने की थी, इसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


एसपी ग्रामीण एनपी सिंह ने बताया कि वाराणसी में पकड़ा गया अफगानी नागरिक कुवैत में काम करता था। कुवैत में अफगानी पासपोर्ट वालों को जल्दी नौकरी नहीं मिलती थी, जिसके चलते उसकी नौकरी चली गई। वहीं, कुवैत में ही फूलपुर कोतवाली के चमराडीह गांव निवासी साहबे आलम पुत्र फैजान से उसकी मुलाकात हुई।
विज्ञापन


साहबे आलम के वापस लौटने पर अफगानी भी अपने काबुल के बने पासपोर्ट पर आजमगढ़ के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में पहुंचा और साहबे आलम से मिला। यहां रुका भी था। बाद में साहबे आलम ने ही उसे फूलपुर के शबाना आजमी मार्ग स्थित इम्तेयाज के मकान में किराए पर कमरा दिलाकर ठहरा दिया। साहबे आलम ने ही उसे भारतीय पासपोर्ट बनवाने के लिए जरूरी फर्जी डाक्यूमेंट उपलब्ध कराए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाता पहचान-पत्र और आधार कार्ड मो. जावेद पुत्र लौटू निवासी चमराडीह फूलपुर के नाम पर बने थे। इसे लेकर ही वह वाराणसी पासपोर्ट कार्यालय पहुंचा और स्पष्ट अंग्रेजी व हिंदी न बोल पाने के चलते पकड़ लिया गया। एसपी ग्रामीण एनपी सिंह ने यह भी बताया कि कब से वह फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में रह रहा था इसका पता लगाया जा रहा है।

वहीं, कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी चल रही है। फर्जी डाक्यूमेंट उपलब्ध कराने वाले साहबे आलम को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पुलिस टीम पूछताछ में जुटी हुई है। फिलहाल कोई मुकदमा तो नहीं पंजीकृत किया गया है। जांच-पड़ताल की कवायद में पुलिस महकमा जुटा हुआ है। इसके भी तार अफगानी से जुड़े है, उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed