फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   a women burnt alive in azamgarh while she resist flirting

आजमगढ़ः छेड़खानी का विरोध करने पर महिला को जिंदा जलाया

Fri, 10 Feb 2017 09:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/आजमगढ़ Updated Fri, 10 Feb 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
a women burnt alive in azamgarh while she resist flirting
देवर ने दर्ज कराई पड़ोसी के विरुद्ध रिपोर्ट, आरोपी फरार - फोटो : demo photo
आजमगढ़ जिले के  एक गांव में आठ फरवरी की रात 11 बजे छेड़खानी का विरोध करने पर मनबढ़ ने महिला के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी महिला की हालत खराब है। उसका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


घटना के दूसरे दिन महिला के देवर ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। घटना को लेकर गांव में तनाव बना हुआ है।  फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 32 वर्षीय महिला का पति गांव से बाहर रहकर नौकरी करता है।
विज्ञापन


महिला अपने देवर, ससुर, दो बेटी और एक बेटा के साथ घर पर रहती है। आरोप है कि आठ फरवरी को महिला का ससुर किसी रिश्तेदार के घर गया हुआ था। घर पर महिला के अलावा उसके तीनों बच्चे और देवर मौजूद थे। भोजन करने के बाद देवर बरामदे में सोया था। जबकि बच्चे अलग कमरे में सो रहे थे। महिला आंगन के बरामदे में सोई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब 11 बजे सुनसान माहौल पाकर महिला का पड़ोसी मनबोध घर में घुस गया और महिला के साथ छेड़खानी करने लगा। महिला ने उसकी हरकतों का विरोध किया तो उसने पीटकर घायल कर दिया और घर में रखा मिट्टी का तेल महिला के ऊपर छिड़क कर आग लगा दी।  

आग का गोला बनी पीडि़ता की चीख सुनकर उसके बच्चे और देवर पहुंचे और आग बुझाई लेकिन तब तक वह गंभीर रुप से झुलस चुकी थी। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। घरवालों ने बेहतर इलाज के लिए महिला को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।


 उधर घटना के संबंध में दूसरे दिन महिला के देवर ने मनबोध के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।  एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed