{"_id":"5885fc224f1c1bbd7ecf3ed9","slug":"a-pick-up-accident-in-onebhadra-one-minor-death-12-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्रः अनियंत्रित होकर पिकअप वैन पलटी, मासूम की मौत, 12 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोनभद्रः अनियंत्रित होकर पिकअप वैन पलटी, मासूम की मौत, 12 घायल
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/सोनभद्र
Updated Mon, 23 Jan 2017 06:20 PM IST
विज्ञापन
पांच की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र में सोमवार की की सुबह अनियंत्रित होकर पिकअप वैन पलट गई। हादसे में पिकअप सवार 12 लोग घायल हो गए। घायलों को बभनी सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां कोन थाना क्षेत्र के चांची गांव निवासी राजेश के एक वर्षीय बेटे आयुष की मौत हो गई।
जबकि पांच लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
ये लोग कोन से छत्तीसगढ़ प्रतापपुर शिव मंदिर में कथा सुनने जा रहे थे। कोन थाना क्षेत्र के चांची गांव और दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव से लोग पिकअप से छत्तीसगढ़ के प्रतापपुर शिव मंदिर में कथा सुनने जा रहे थे।
सोमवार की सुबह साढ़े आठ बजे बभनी मोड़ के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।
जिसमें पिकअप पर सवार लोग पिकअप के नीचे दब गए। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने वाहन के नीचे दबे लोगों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया और बभनी सीएचसी भिजवाया।
जहां उपचार के दौरान एक वर्षीय आयुष की मौत हो गई। इस वाकए के बाद परिजनों में मातम छा गया।